एनडीआरएफ में दिल्ली पुलिस के तीसरे बैच का प्रशिक्षण पूर्ण
एनडीआरएफ में दिल्ली पुलिस के तीसरे बैच का प्रशिक्षण पूर्ण
गाजियाबाद :- के कमला नेहरु नगर स्थित एनडीआरएफ बटालियन में दिल्ली पुलिस के 40 जवानों के तीसरे बैच ने छह सप्ताह का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण पूर्ण किया । कोर्स समापन समारोह के दौरान कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी सभी जवानों से रुबरूह हुए और उनके अनुभव जाने साथ ही आपदा प्रबंधन से सम्बंधित अपने पूर्व अनुभवों को भी साझा किया। इस दौरान उन्होंने नव प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आमजन के प्रति संवेदना, भूमिका और महत्ता की जानकारी दी। इस छह सप्ताह के प्रशिक्षण में दो सप्ताह का मेडिकल फर्स्ट रेस्पांडर, दो सप्ताह का ध्वस्त इमारत में सर्च एंव रेस्क्यू का प्रशिक्षण और एक सप्ताह के एक्वेटिक डिजास्टर रिस्पांस के साथ -साथ एक सप्ताह का रोप रेस्क्यू
और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंव नाभिकीय आपदा प्रबंधन का भी प्रशिक्षण पांच चरणों में विस्तारपूर्वक पूर्ण किया गया । प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सभी प्रशिक्षुओं को कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बधाई दी और प्रशिक्षण में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले सिपाही उमंग नयन को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर कमांडेंट प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के यह नव प्रशिक्षित जवान आपदा प्रबंधन क्षेत्र में एनडीआरएफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं । दिल्ली पुलिस के 40 जवानों के चौथे बैच का प्रशिक्षण 19 जून से प्रारम्भ होगा । अभी तक दिल्ली पुलिस के कुल 120 जवानों को एनडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षित किया जा चुका है।
Comments
Post a Comment