आकाश बायजू गाजियाबाद के छात्र-छात्राओं ने नीट की परीक्षा में एक बार फिर सफलता का परचम लहराया

आकाश बायजू गाजियाबाद के छात्र-छात्राओं ने नीट की परीक्षा में एक बार फिर सफलता का परचम लहराया 
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
गाजियाबादः
आकाश बायजू गाजियाबाद के छात्र-छात्राओं ने नीट की परीक्षा में एक बार फिर से सफलता का परचम लहराया। आकाश बायजू गाजियाबाद के काफी बच्चों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। चारूल सिंह, अनवी श्रीवास्तव, अनन्या भटट, राशि शर्मा, आदित्य सक्सेना आदि ने अच्छे अंक व अच्छी पर्सेंटाइल के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान ही नहीं गाजियाबाद शहर का गौरव भी बढाया। आकाश बायजू गाजियाबाद के अकैडमिक हैड नितेश भारद्वाज ने बताया कि आकाश बायजू गाजियाबाद के छात्र-छात्राएं हर वर्ष नीट, जेईई मेन व जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वे इंजीनियरिंग व मेडिकल के क्षेत्र में अपना अहम मुकाम हासिल कर समाज व देश के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। आकाश बायजू के छात्र-छात्राएं देश ही नहीं विदेश में भी विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं और देश का गौरव बढा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर