खुद को पुलिसवाला बता बदमाश महिला के कंगन लेकर फरार
खुद को पुलिसवाला बता बदमाश महिला के कंगन लेकर फरार
गाजियाबाद थाना कविनगर के पॉश इलाके राजनगर में बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता के भाई की पत्नी सीमा से कंगन उतरवा लिए। पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह सैर पर निकली थी।
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह-सुबह अपने घर से सैर के लिए निकली थीं। इस्कॉन मंदिर के पास दो युवकों ने उन्हें आवाज दी और एक भागकर उनके पास आया। बोला, बहन जी कब से आपको आवाज दे रहा हूं और आप सुन नहीं रही हैं।
आरोपित अपना आइकार्ड दिखाते हुए बोला, हम पुलिस से हैं। यहां पर अभी कुछ देर पहले ही लूट हुई है और आप इस तरह गहने पहनकर घूम रही हो। कंगन उतरवाकर बदमाशों ने कागज और पॉलीथिन में लपेटे और उन्हें गुमराह करते हुए दूसरी पोटली उन्हें पकड़ा दी।
इसके बाद बदमाशों ने उन्हें कहा कि वह कहीं रुके न और घर पहुंचकर ही यह पोटली खोलें। महिला घर पहुंची तो पोटली में लोहे के कंगन निकले।
Comments
Post a Comment