ईद उल अजहा से पूर्व नगर आयुक्त ने लिया शहर की मस्जिदों का जायजा, व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए निर्देश

ईद उल अजहा से पूर्व नगर आयुक्त ने लिया शहर की मस्जिदों का जायजा, व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए निर्देश
रिपोर्ट:- विकास कुमार 
गाजियाबाद :- डॉ नितिन गौड़  नगर आयुक्त गाजियाबाद द्वारा ईद उल अजहा पर्व से पूर्व शहर की मस्जिदों का जायजा लिया जिसमें प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा मुख्य रूप से जलकल व्यवस्था को देखा, संबंधित विभागीय अधिकारी गण भी मौके पर उपस्थित रहे, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा माननीय पार्षद गण भी मौके पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण में रहेl
पांचों जान में स्थित  मस्जिदों तथा ईदगाह पर स्वयं नगर आयुक्त पहुंचे वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही जोनल प्रभारियों को भी अपने अपने क्षेत्र में स्थित मस्जिदों पर व्यवस्था पुख्ता करने हेतु निरीक्षण करने के निर्देश दिए, वार्ड संख्या 95 के पूर्व पार्षद जाकिर अली सैफी के साथ मस्जिद का दौरा किया पार्षद रुखसाना सैफी मौजूद रहे, वार्ड संख्या 48 मिर्जापुर के पूर्व पार्षद आसिफ के साथ ईदगाह का जायजा लिया इसी क्रम में कई क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों का भी निरीक्षण किया गयाl
महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त महोदय डॉक्टर नितिन गौड़ के निर्देश अनुसार ईद उल अजहा पर्व से पूर्व ही मस्जिदों तथा ईदगहा के आसपास सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी विशेष रूप से सफाई अभियान चलाए गए हैंl

नगर आयुक्त महोदय द्वारा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर ना केवल उन को ईद उल अजहा पर्व की शुभकामनाएं दी गई बल्कि कुर्बानी के  स्थल पर व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की कुर्बानी के उपरांत मलबे का निस्तारण सही तरीके से करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए गाजियाबाद नगर निगम पूर्व की भांति इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाओं के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है जो कि सराहनीय हैl

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर