एनडीआरएफ ने एक ज़िन्दगी को जीवन दिया

एनडीआरएफ ने एक ज़िन्दगी को जीवन दिया
रिपोर्ट:- विकास कुमार 
गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में एक सूचना प्राप्त हुई जिसके तहत गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के अंतर्गत गंग नहर में नहाते हुए एक युवक यश उर्फ माधव पानी में डूब गया है । उक्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार  को गाजियाबाद एनडीआरएफ से एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया । टीम द्वारा लगभग 0815 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया और दिनभर के अथक प्रयास और 12 किलोमीटर सर्च के बाद भी उक्त व्यक्ति के शव को बरामद नहीं किया जा सका। परंतु वहीं ऑपरेशन के दौरान वहां तैनात एनडीआरएफ बचाव कर्मियों की नजर आत्महत्या की मंशा से नहर में छलांग लगते हुए व्यक्ति पर पड़ी। उप निरीक्षक ललित स्नेही और रविंद्र सिंह की अगुआई में एनडीआरएफ ने तत्परता दिखाते हुए सिपाही लोकेश, योगेश चंदन पांडेय, प्रदीप शुक्ला और शिशुपाल  की मदद से  डूबते व्यक्ति को सकुशल बचा लिया और एनडीआरएफ द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार  इस 25 वर्षीय युवक का नाम गोस्वामी है जोकि मौजपुर का निवासी है और हाथ की नस काट कर नहर में कूद गया था परंतु एनडीआरएफ जवानों ने उसे सकुशल बचा लिया । आपरेशन को 1810 बजे समाप्त कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर