नगर आयुक्त ने कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का किया औचक निरीक्षण, संबंधित फर्म को दिए सख्त निर्देश

नगर आयुक्त ने कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का किया औचक निरीक्षण, संबंधित फर्म को दिए सख्त निर्देश
रिपोर्ट:- विकास कुमार 
गाजियाबाद:- नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा मोरटा तथा रेत मंडी स्थित कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया जिसमें मौके पर मशीनों द्वारा कचरे का प्रोसेस होता हुआ पाया गया कार्य की गति को देखते हुए नगर आयुक्त ने असंतोष व्यक्त किया संबंधित फर्म के ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कार्यप्रणाली की रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा, साथ ही आधुनिक उपकरणों की संख्या को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए, मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारी डॉ मिथिलेश भी उपस्थित रहेl

शहर के कचरा निस्तारण की प्रक्रिया में गाजियाबाद नगर निगम अहम भूमिका निभा रहा है महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशन में कई योजनाएं सफल हो रही है इसी क्रम में नगर आयुक्त महोदय द्वारा मोरटा स्थित कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का जायजा लिया गया वहां की व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित करने के लिए सख्त निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए, शहर के कचरे का प्रोसेस ससमय ना होने की दशा में फर्म के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए भी आदेश दिए गए, इसके उपरांत रेत मंडी गार्बेज फैक्ट्री का भी जायजा लिया गयाl

संबंधित फर्म 1 सप्ताह में कार्यप्रणाली में करे सुधार, अन्यथा लिए जाएंगे आवश्यक निर्णय- नगर आयुक्त

मौके पर निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म से अतुल सिंघल द्वारा अपना पक्ष रखते हुए मानसून में हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया जिसमें कचरा प्रोसेसिंग में आने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया गया नगर आयुक्त महोदय द्वारा आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने के लिए कहा साथ ही 1 सप्ताह का समय देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार किए जाने के निर्देश दिए, शहर के कचरे का निस्तारण से समय होना बेहद आवश्यक है जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बेहतर कार्यवाही होनी स्वाभाविक है,  नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण तथा फटकार के बाद फर्म के रिप्रेजेंटेटिव द्वारा 1 सप्ताह में कार्यप्रणाली सुधार के लिए आश्वस्त कियाl  नगर आयुक्त महोदय द्वारा फर्म पर नजर बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया, 1 सप्ताह में कार्यप्रणाली की रफ्तार ना बढ़ने की दशा में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश  जारी किएl

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर