राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 ने तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया

राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 ने तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
 गाजियाबादः
 राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आकर्षण क्लब की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यकम रहे। राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने तीज, रक्षाबंधन के गीतों पर नृत्य किया। उन्होंने राधा-कृष्ण बनकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी सभी ने सराहना की। कपल्स गेम भी आकर्षण का केंद्र रहे। क्लब की अध्यक्ष बबिता गुटगुटिया ने सभी का स्वागत किया और सभी को तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। मंजू लड़िया, परीशा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, बेला अग्रवाल, सीताराम भुवालका, कृष्ण पोद्दार आदि भी मौजूद रहे।
..........

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर