30 अगस्त व 31 अगस्त दोनों दिन राखी बांधी जा सकती हैः पंडित विष्णु दत्त सरस

30 अगस्त व 31 अगस्त दोनों दिन राखी बांधी जा सकती हैः पंडित विष्णु दत्त सरस

भद्रा काल का अवश्य ध्यान रखें, भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है 
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट 
गाजियाबादः
कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर किसी भी असमंजस में ना पडें। रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त या 31 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जा सकता है, मगर भद्रा काल का ध्यान रखना होगा। पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि भद्रा के चलते त्योहार दो तिथियों में बंट गया है। भद्रा काल 30 अगस्त को पूर्णिमा शुरू होते ही लग जाएगा और रात्रि 09 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसी कारण बहनें इस असमंजस में हैं कि रक्षाबंधन किस दिन मनाएं। 30 अगस्त को भद्रा काल के खत्म होने पर रात्रि 09 बजकर मिनट के बाद भाईयों को राखी बांशी जा सकती है, मगर बहुत से लोग रात्रि में राखी बांधने को सही नहीं मानते हैं। ऐसे में 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है। पंडित विष्णु दत्त सरस ने बताया कि काशी के विद्वानों के अनुसार पूर्णिमा 31 अगस्त को प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 31 अगस्त को प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक पूजा कर राखी बांधी जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर