गुरूकुल द स्कूल में यूनाइटेड नेशंस मंच के चौथे सम्मेलन का आयोजन हुआ

गुरूकुल द स्कूल में यूनाइटेड नेशंस मंच के चौथे सम्मेलन का आयोजन हुआ
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबादः
गुरूकुल द स्कूल में गुरुकुल क्लोकुअम मॉडल यूनाइटेड नेशंस मंच के चौथे सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन रोटरी इंटरनेश्नल क्लब, इमेजिन रोटरी व गुरुकुल के इंटरेक्ट क्लब द्वारा सुनिश्चित थीम ’’सामाजिक चेतना के जागरण में कर्मठ युवाओं का जोशपूर्ण प्रतिनिधित्व पर आधारित रहा। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व ईश आराधना से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय एवं वर्तमान न्यायिक सदस्य, एनजीटी, विशिष्ट अतिथि सामाजिक नीति विशेषज्ञ डॉ. पीयूष एंटनी, एक्सपर्ट, फायनेंस प्रोफेशनल शिवानी रस्तोगी चौहान व राष्ट्रीय हरित अधिकरण विशेषज्ञ डॉ. अफ़रोज अहमद रहे। सम्मेलन के लिए 8 कमेटियों का गठन किया गया था जिनमें भारत, फिलीपिन्स, इण्डोनेशिया, केनिया आदि देशों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रदत्त कार्यभार के अनुरूप जीवंत प्रस्तुति दी व विभिन्न मामलों पर अपने मत व्यक्त किए।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर