श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन का अंतिम सोमवार धूमधाम से मनेगाः श्रीमहंत नारायण गिरि
श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन का अंतिम सोमवार धूमधाम से मनेगाः श्रीमहंत नारायण गिरि
भगवान दूधेश्वर के जलाभिषेक के लिए देश भर से लाखों शिव भक्त आएंगे
गाजियाबादः
सावन का अंतिम सोमवार ऐतिहासिक श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में इसको लेकर तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष व श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि सावन का अंतिम सोमवार होने से 28 अगस्त को देश भर से शिवभक्त
जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचेंगे। लाखों शिवभक्त जलाभिषेक करने आएंगे। इसी के चलते मंदिर की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भक्तों को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इसमें पुलिस-प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। मंदिर के स्वयंसेवक भी भक्तों की सेवा में लगे रहेंगे। श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि रविवार 27 अगस्त की रात्रि 12 बजे से ही भक्तों के दूधेश्वर नाथ भगवान के दर्शन व जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 3 बजे से भगवान का रूद्राभिषेक होगा और 3.30 बजे से धूप-आरती होगी। उसके बाद भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा और भक्तों के जलाभिषेक का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने भक्तों से कहा कि सावन के अंतिम सोमवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ भगवान का जलाभिषेक कर, उनका दर्शन-पूजन कर व रूद्राभिषेक कर अपने जीवन को धन्य बनाए। भगवान दूधेश्वर की कृपा से उनके सभी कष्ट दूर होंगे और उनके जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि आएगी।
Comments
Post a Comment