न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल छात्राओं ने उत्साह से फौजी भाईयों के लिए बनाईं राखियां

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल छात्राओं ने उत्साह से फौजी भाईयों के लिए बनाईं राखियां
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट 
 गाजियाबादः
प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखी बनाई। जवानों के लिए राखियां बनाने के लिए छात्राओं में बेहद उत्साह रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने बताया कि जवानों के लिए राखियां बनाने के लिए स्कूल की छात्राओं में बहुत उत्साह रहा। देश व देशवासियों की रक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात  जवान अपने परिवार के साथ पर्व भी नहीं मना पाते हैं। वे बहनों की ही नहीं पूरे देशवासियों की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। भाई तो सिर्फ अपनी बहनों की ही रक्षा करते हैं, मगर देश के जवान तो हम सबकी रक्षा का वचन लेते हैं और निभाने के लिए अपना बलिदान तक दे देते हैं। ऐसे भाईयों के लिए स्कूल की छात्राओं ने बडे उत्साह के साथ राखियां बनाईं। साथ ही उनके लिए संदेश भी लिखे हैं, जिन्हें राखियों के साथ बार्डर पर देश की सुरक्षा में तैनात फौजी भाईयों को भिजवाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर