शहर की स्वच्छता के साथ-साथ सफाई मित्र रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान- नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़

शहर की स्वच्छता के साथ-साथ सफाई मित्र रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान- नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़
रिपोर्ट:- विकास कुमार 
गाजियाबाद :- नगर निगम के नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ लगातार शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा प्रातः भ्रमण के दौरान लेते हैं जिसके क्रम में न केवल सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हैं बल्कि सफाई मित्रों के साथ भी रूबरू होते हैं, सफाई मित्रों को स्वच्छता के प्रति मोटिवेट करने का कार्य भी प्राथमिकता पर किया जा रहा हैl
प्रातः निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा ठाकुरद्वारा, मेरठ रोड, दुहाई व अन्य मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया गया, मौके पर सफाई मित्रों से वार्ता भी की गई शहर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना के लिए कहा गया साथ ही जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी निर्देश दिए, मौके पर सफाई कर्मचारी निर्धारित स्थान पर मेहनत से कार्य करते हुए मिले जिन को देखकर नगर आयुक्त ने उनसे उनके स्वास्थ्य का हाल जाना, उनके परिवार जनों का भी स्वास्थ्य जाना, साथ ही स्वच्छता के प्रति मोटिवेट कियाl

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश अनुसार  शहर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य भी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है नगर आयुक्त महोदय समय-समय पर स्वास्थ्य कर्मियों का उनके पास जाकर हाल भी जानते हैं किसी प्रकार की परेशानी उनके परिवार में या उनके कार्य स्थल पर ना हो इसका विशेष ध्यान नगर आयुक्त महोदय द्वारा रखा जा रहा है, स्वास्थ्य प्रहरियों का विशेष ध्यान क्षेत्रीय पार्षद गण भी रख रहे हैं और सफाई व्यवस्था में सहयोग के लिए स्वयं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जो की सराहनीय हैl

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर