पैराडाइस क्लब के तीज उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही

पैराडाइस क्लब के तीज उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबादः
पैराडाइस क्लब द्वारा हरियाली तीज पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। तीज उत्सव का आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। ममता सिंघल ने गणेश वंदना से उत्सव की शुरूआत की। संगीता, अलका, ऐश्वर्या, वंदना, सोनल व नीलू ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।  गति गर्ग, रेनू व ममता ने पति भाग गया नाटक से सभी को हँसाकर लोटपोट कर दिया। मेघना बंसल व मिनाक्षी ने मेला देखन जाऊंगी गाने पर सुन्दर प्रस्तुति दी। वंदना, रेनू, अर्चना, मेघना, गति व अल्पना ने सावन के नटखट गीतों पर प्रस्तुति दी।  नूतन ने नन्द-भाभी के बीच की बातों को नृत्य के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा। सोनल व रेनू ने रोचक खेल खिलाये जिसकी विजेता कमलेश बंसल, सरिता व संगीता रहीं। हास्य कविता प्रतियोगिता में रेनू, गति एवं सोनल ने बाजी मारी। राखी -लुम्बा थाली प्रतियोगिता कमलेश एवं ऐश्वर्या के नाम रही। तीज क्वीन  का ताज़ प्रीती जैन के सर लगा। रेनू अग्रवाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक दल में शामिल डॉ मधु पोद्दार व वंदना चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। उपाध्यक्ष रीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर