हनुमान से बड़ा राम भक्त कोई नहीं हैः आचार्य सूरसेन ब्रजवासी

हनुमान से बड़ा राम भक्त कोई नहीं हैः आचार्य सूरसेन ब्रजवासी

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ हीरो रिपोर्ट
गाजियाबादः
राजनगर सेक्टर 14 स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर में आयोजित श्री हनुमत कथा में कथा व्यास आचार्य सूरसेन ब्रजवासी ने कहा कि भक्ति सीखनी हो तो हनुमान जी से सीखो। हनुमान से बड़ा राम भक्त कोई नहीं है। आचार्य सूरसेन ब्रजवासी ने कहा कि हनुमान जी हमेशा राम नाम में ही मस्त रहते हैं।
 यह उनकी भक्ति का प्रताप ही है कि वे राम नाम का गुणगान करते हुए असंभव कार्य को भी संभव कर देते हैं।  जहां भी राम नाम का गुणगान होता है, वहां हनुमान अवश्य मौजूद रहते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
 हनुमत कथा के आयोजक ज्योतिष भास्कर पं. मुकेश चंद शास्त्री ने कहा कि भगवान राम की कृपा से पहले हनुमान जी की कृपा प्राप्त करनी जरूरी है। हनुमान जी प्रसन्न हो जाएं तो वे भक्तों का कल्याण तो करते ही हैं, साथ ही भगवान राम से उनका साक्षात्कार भी कराते हैं।  मां भगवती संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने कथा व्यास आचार्य सूरसेन ब्रजवासी व पं. मुकेश चंद शास्त्री का स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर