केसीए इलेविन ने पीएस चैलेंजर्स को हराया

केसीए इलेविन ने पीएस चैलेंजर्स को हराया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
 गाजियाबादः
 केसीए इलेविन ने पीएस चैलेंजर्स इलेविन को 8 विकेट से हरा दिया। 121 रन के लक्ष्य को उसने 2 विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया। मैच न्यू जीएमएस ग्राउंड पर खेला गया। टॉस पीएस चैलेंजर्स ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम 21 ओवर में 120 रन पर आउट हो गई। सिद्धम जैन ने 26 रन, कार्तिक मिश्रा ने 20 रन, जतिन ने 17 रन व अंकित ने 15 रन का योगदान दिया। खुशहाल ने 3 व हर्षिल ने 2 विकेट लिए। 121 रन के लक्ष्य को केसीए इलेविन ने आसानी से 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। हर्षिल ने 60 रन की शानदार पारी खेली। अर्शदीप गिल ने नाबाद 31 रन बनाए। बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षिल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर