न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति की महानता दर्शाई

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति की महानता दर्शाई 
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
गाजियाबादः
प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के कक्षा 3 के बच्चों ने शनिवार को भारत की विविधता में एकता की विशेषता के दर्शन कराए। उनके रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीबीएसई द्वारा निर्देषित कला एकीकृत परियोजना के तहत हुए समारोह का उदघाटन स्कूल की निदेशक मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। बच्चों ने पूरब से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण तक की संस्कृति, परिवेश व वेश-भूषा को प्रस्तुत कर अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। स्वगातम् गान, भारतीय संस्कृति को दर्षाता लोक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां एक तरफ बच्चों की प्रतिभा निखरती है, वहीं  दूसरी तरफ उनमें देष-प्रेम की भावना भी विकसित होती है।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर