गुरुकुल द स्कूल ने साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का आयोजन किया

गुरुकुल द स्कूल ने साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का आयोजन किया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबादः
 बढती साइबर घटनाओं को देखते गुरुकुल द स्कूल ने साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में कक्षा 6 से कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में वक्ता के रूप में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ० रक्षित टंडन शामिल हुए। 
उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सभी को सुरक्षित डिजिटल आदतों का पालन करना चाहिए। छात्रों को आधुनिक साइबर चुनौतियों और उनके समाधान से अवगत करवाया गया। छात्र-छात्राओं ने  अपनी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड, गोपनीयता सेटिंग्स और फ़िशिंग प्रयासों को पहचानने आदि की जानकारी ली।
 विद्यालय के प्राचार्य गौरव बेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा ज्ञान के साथ सशक्त बनाना उनके भविष्य के लिए एक निवेश है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे जो कौशल हासिल करेंगे, वे न केवल उनकी ऑनलाइन सुरक्षा को  बढ़ाएंगे बल्कि उन्हें भविष्य की डिजिटल चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर