दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मना

 दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मना

गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना से हर प्रकार का कष्ट दूर होता हैः श्रीमहंत नारायण गिरि
रिपोर्ट:- विकास कुमार 
गाजियाबादः 
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन का विशाल पर्वत बनाकर गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की गई और उनसे सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की। 
उन्होंने कहा कि गोवर्धन महाराज भगवान श्रीकृष्ण का ही स्वरूप हैं। इसी कारण उनकी पूजा-अर्चना करने से हर प्रकार का कष्ट दूर होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर की गौशाला में लंबू गाय जिनसे भगवान दूधेश्वर प्रकट हुए थे, के परिवार की वर्तमान में 60 गाय हैं। उनके दूध से ही प्रतिदिन मंदिर में पातः 3.30 बजे भगवान दूधेश्वर का अभिषेक, रूद्राभिषेक व वूजा-अर्चना होती हैं। गोवर्धन पर्व पर उन सभी गायों की श्रीमहंत नारायण गिरि ने मेहंदी लगाकर पूजा- अर्चना की और गुड, रोटी, सेव केला आदि खिलाकर प्रसन्न किया। भक्तों ने भी गौमाता की पूजा-अर्चना की। गोवर्धन के विशाल पर्वत की भी महाराज श्री ने पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्यो ने कराई। गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना व आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अन्नकूट जो सभी सब्जियों व फलों को मिलाकर बनाया गया, उसका प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। हजारों भक्तों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर