एकादशी संकीर्तन में संजीव गुप्ता के निवास पर उपस्थित रहे शहर के गणमान्यजन
एकादशी संकीर्तन में संजीव गुप्ता के निवास पर उपस्थित रहे शहर के गणमान्यजन
गाजियाबाद:- बृहस्पतिवार को समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार गुप्ता के राजनगर निवास पर एकादशी संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल के तत्वावधान में संकीर्तन रत्न सलिल श्रीवास्तव जी के मधुर कंठ से श्री राधा रानी सरकार और श्री माधव जी का बहुत ही सुंदर गुणगान किया गया जिस पर सभी भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर भक्ति में लीन रहे। इस संकीर्तन मण्डल के संजीव कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है इस अवसर पर श्री राधा, माधव का बहुत ही सुंदर दरबार सजाया गया तथा संकीर्तन में उपस्थित शहर के गणमान्यजन में प्रमुख रूप से दुद्धेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत पूज्य नारायण गिरी जी महाराज, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप, नगर निगम गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल, इस्कॉन मंदिर राजनगर के अध्यक्ष पूज्य आदिकर्ता दास जी, एम एल सी विधायक दिनेश गोयल, केन्द्रीय मंत्री जनरल वी के सिहं की सुपुत्री मृणालिनी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, डिप्टी मेयर राजीव शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र यादव, चेयरमैन विभु बंसल, संस्कार उपवन के संस्थापक पूज्य नवनीत प्रिय दास जी, वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह, बलदेवराज शर्मा, जगदीश साधना, गोपाल अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कौशिक, लोहा मण्डी के अध्यक्ष अतुल जैन, वरिष्ठ पत्रकार सलामत मियाँ, दीपक भाटी, अशोक ओझा, संदीप सिघल, पार्षद प्रवीन चौधरी, इस्कॉन प्रबंधक सुरेश्वर प्रभु, व परिवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment