जीएस इलेविन दीवान डे नाइट क्रिकेट लीग का विजेता बनी

जीएस इलेविन दीवान डे नाइट क्रिकेट लीग का विजेता बनी

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

गाजियाबाद:- दीवान डे नाइट क्रिकेट लीग का फाइनल जीएस इलेविन व आरसीसी इलेविन क्लब के बीच खेला गया। 5 विकेट की जीत के साथ जीएस इलेविन लीग का विजेता बन गया। फाइनल दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया और आरसीसी इलेविन क्लब ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने जैरी की 97 रन व सतेंद्र सिंह की नाबाद 66 रन की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन का स्कोर बनाया। ऋषभ ने 3, राहुल त्यागी व कपिल नागर ने 1-1 विकेट लियाा। जीएस इलेविन ने 2 गेंद शेष रहते 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए और फाइनल में जीत दर्ज कर लीग का विजेता बन गया। राहुल त्यागी ने नाबाद 54 व रिंकू शर्मा ने नाबाद 20 रन बनाए। रहे। शिवम देवल ने 60 व सुमित राणा ने 38 रन का योगदान दिया। मनु चौधरी ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल त्यागी को दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर