श्रम मंत्रालय की ओर से नई जिम्मेदारी के मिलने पर संजीव गुप्ता ने किया जिलाधिकारी का धन्यवाद

श्रम मंत्रालय की ओर से नई जिम्मेदारी के मिलने पर संजीव गुप्ता ने किया जिलाधिकारी का धन्यवाद 
रिपोर्ट:- विकास कुमार 

गाजियाबाद :- गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा सरकार को श्रम सतर्कता समिति के गठन के लिए समरकूल के चेयरमैन व प्रसिद्ध उघोगपति और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता का गाजियाबाद जिले से नाम अनुमोदित किया गया था। जिसके पश्चात श्रम मंत्रालय की ओर से जिला सतर्कता समिति के सदस्य के रूप में संजीव कुमार गुप्ता को सतर्कता समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस नई जिम्मेदारी को मिलने के पश्चात संजीव गुप्ता व उनके अनुज राजीव गुप्ता ने डीएम आवास पर जाकर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। तथा जिलाधिकारी ने भी संजीव गुप्ता को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भेंट की।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर