महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को जेड प्लस सुरक्षा की मांग को लेकर हर की पौड़ी के पदयात्रा पर निकले उनके शिष्य


महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को जेड प्लस सुरक्षा की मांग को लेकर हर की पौड़ी के पदयात्रा पर निकले उनके शिष्य

हमारे गुरु को अनाथ ना समझें केंद्र सरकार-यति रामस्वरूपानंद जी महाराज

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी की हत्या के बाद कोई हिन्दू सुरक्षित नहीं रहेगा-यति रणसिंहानंद जी महाराज
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

गाजियाबाद:- 2 हफ्ते तक हरिद्वार में आश्रम आश्रम भ्रमण करके सन्तो से अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी के लिये जेड प्लस सुरक्षा के लिये हस्ताक्षर अभियान चला कर आज हर की पौड़ी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के लिये पदयात्रा के रूप में दिल्ली की ओर चल दिये यति सन्यासी।अब ये सब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर पहुँच के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा मिलने तक आमरण अनशन करेंगे।दिल्ली में उनके साथ अनशन में बहुत बड़ी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
हर की पौड़ी से रवाना होते हुए यति रामस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा की केंद्र सरकार उनके गुरु को अनाथ ना समझे।आज लाखो हिन्दू युवा उनके लिये अपने प्राण न्यौछावर करने के लिये तैयार हैं।हम सभी यति सन्यासी अपने गुरु जी के सम्मान के लिये मर मिट सकते हैं।केंद्र सरकार हमारे धैर्य की परीक्षा ना ले।हमारे गुरु जी की हत्या का अर्थ इस देश मे गृहयुद्ध जैसे हालात होना है।

इस अवसर पर यति रणसिंहानंद जी महाराज ने कहा कि सारे हिन्दू समाज को इस मांग को पूरी शक्ति के साथ उठाना चाहिये ताकि केंद्र सरकार महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिये मजबूर हो जाये।सारा हिन्दू समाज यह समझ ले कि अगर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी की हत्या करने में इस्लाम के जिहादी सफल हो गए तो फिर कोई भी हिन्दू सुरक्षित नहीं रहेगा।इतना मजबूत योद्धा आगर यू ही मारा गया तो इसका संदेश पूरी दुनिया मे बहुत गलत जाएगा।
पदयात्रा में यति निर्भयानंद गिरी,यति परमात्मानंद गिरी, यति सत्यमित्रानंद गिरी तथा अन्य सन्यासी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर