चतुर्थ अतुल मैमोरियल अन्तर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू

चतुर्थ अतुल मैमोरियल अन्तर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू 

पहले दिन न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल व दल्ली पब्लिक स्कूल सिद्वार्थ विहार विजयी रहे
 हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबादः
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में चतुर्थ अतुल मैमोरियल अन्तर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू हो गया। टूर्नामेंट में एक दर्जन से अधिक स्कूलों की क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि आई0पी0एस0 निपुण अग्रवाल, स्कूल निदेषिका मुनीष अग्रवाल तथा स्कूल प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। 
बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें मोटिवेषनल सॉंन्ग एवम् क्रिकेट डांस आकर्षण के केन्द्र रहे। टूर्नामेंट मेजबान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त गौड इन्टरनेषनल स्कूल सिदार्थ विहार, डी0ए0वी पब्लिक स्कूल प्रताप विहार, जे0के0जी इन्टरनेषनल स्कूल विजय नगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल सिद्वार्थ विहार, विषाल इन्टरनेषनल स्कूल नोयडा, एकलव्य पब्लिक स्कूल मुराद नगर, ब्लूम पब्लिक स्कूल, इन्द्रापुरम पब्लिक स्कूल, सेन्ट थामस स्कूल इन्द्रापुरम, हैरिटेज एकैडमी मोदीनगर की क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं।प्रथम दिवस पहला मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल सिद्वार्थ विहार तथा इन्द्रापुरम पब्लिक स्कूल के बीच मैच हुआ जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल के नवदीप रहे। दूसरा मैच मेजबान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल तथा गौड इन्टरनेषनल स्कूल बीच हुआ जिसमें न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल विजयी रहा।  मैन ऑफ द ओम चौधरी रहे।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर