न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल को हराकर हैरिटेज अकैडमी अतुल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल को हराकर हैरिटेज अकैडमी अतुल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

गाजियाबादः- न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार प्रताप विहार में आयोजित चतुर्थ अतुल मैमोरियल अन्तर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल समेत चार मैच खेले गए। सेमीफाइनल में जीत के साथ हैरिटेज एकैडमी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। हैरिटेज अकैडमी ने सेमीफाइनल में मेजबान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल को हराया। मैन ऑफ द मैच हैरीटेज
एकैडमी के केषू रहे। हैरिटेज एकैडमी ने इससे पहले लीग मैच में डीपीएस सिद्धार्थ विहार को हराया। मैन ऑफ द मैच हैरिटेज एकैडमी के रणविजय रहे। एकलव्य पब्लिक स्कूल तथा सेन्ट थामस इन्द्रपुरम के बीच हुए मैच में एकलव्य पब्लिक स्कूल विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच एकलव्य पब्लिक स्कूल के हर्ष रहे। विषाल इन्टरनेषनल स्कूल व जेकेजी इन्टरनेषनल स्कूल के बीच हुए मैच में जेकेजी इन्टरनेषनल स्कूल विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच जेकेजी इन्टरनेषनल स्कूल के उवेद रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। 
---------

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर