Posts

Showing posts from May, 2024

जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण

Image
जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट :- विकास कुमार गाजियाबाद:- जिला कारागार, डासना का जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिह द्वारा मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने देखा कि जेल में साफ—सफाई, स्वच्छता, पेयजल एवं मौसम अनुकुल वातावरण है। उन्होने जेल अ​धीक्षक श्री आलोक सिंह को निर्देशित किया जेल में कैदियों से मिलने वाले उनके परिजनों को निर्देशित किया जाए कि जेल के अन्दर पॉलीथीन, प्रति​बंधित प्लास्टिक सहित अन्य प्रति​बंधित वस्तुएं ना लायी जाये। इसके साथ ​ही बीमार कैदियों का समय से उपचार करवाया जाये और इस बात का ध्यान रखा जाए कि जो सही मायने में अस्पताल में भर्ती कराने की​ स्थिति में हो उसी को भर्ती करवाया जाए। इसके साथ ही बढ़ते तापमान को देखते हुए कैदियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाये।  निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी श्री गम्भीर सिंह सहित अन्य पुलिस ​अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्राचीन सिद्ध पीठ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के महंत शोभा गिरी महाराज का वार्षिक भंडारा धूमधाम से मनाया गया

Image
प्राचीन सिद्ध पीठ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के महंत शोभा गिरी महाराज का वार्षिक भंडारा धूमधाम से मनाया गया  मंदिर की अपार आध्यात्मिक शक्ति हर कष्ट दूर कर देती है श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज  मंदिर की मान्यता पूरे विश्व में है श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार गढ़मुक्तेश्वर :- ब्रजघाट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ कल्याणेश्वर  महादेव मंदिर के महंत शोभा गिरी महाराज का वार्षिक भंडारा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। भंडारे में  देश भर के संतों व 12 गांवों के भक्तों ने भाग लिया। अध्यक्षता श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज रहे। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि कल्याणेश्वर महादेव मंदिर ऐसा प्राचीन मंदिर   है, जिसमें अपार आध्यात्मिक शक्ति है। भूतो का मंदिर के नाम स...

पुलिस कमिश्नर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया मतगणना स्थल की तैयारियां का जायजा

Image
पुलिस कमिश्नर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया मतगणना स्थल की तैयारियां का जायजा हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- लोकसभा 12—गाजियाबाद मतगणना स्थल अनाज मंडी गोविंदपुरम का पुलिस कमिश्नर श्री अजय कुमार मिश्र, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस मौके पर उन्होने निर्वाचन कार्मिकों के बैठने सहित मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निरीक्षण करते हुए सुरक्षाकर्मियों के तैनाती की भी मानचित्र के द्वारा रूपरेखा देखी।  इस मौके पर एडीएम ई, पुलिस व बीएसएफ के अधिकारी सहित निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी/कार्मिक मौजूद रहे।

मेरठ मण्डल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने लिया मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा

Image
मेरठ मण्डल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने लिया मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा मतगणना स्वच्छता, पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न करायें: मण्डल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मद्देनजर लोकसभा सीट गाजियाबाद-12 की मतगणना 4 जून 2024 को होनी सुनिश्चित है जिसकी व्यवस्थाओं के क्रम में मेरठ मंडल आयुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी जे. ने मतगणना स्थल का औचिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना स्वच्छता, पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न करायें। इसी के साथ उन्होंने मतगणना स्थल का सूक्ष्मता से जायजा लिया उन्होंने निर्देशित किया कि सुरक्षा के मद्देनजर लगी जालियां कटीली एवं धारदार नहीं होनी चाहिए जिससे कि किसी भी प्रकार का कोई नुकसान हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में लगे कार्मिक एवं मीडिया कर्मियों सहित अन्य लोगों को मूलभूत सुविधाओं की परेशानी नहीं होनी चाहिए।  निरीक्षण के दौरान एडीएम ई श्री रणविजय सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार, जिला...

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निजी स्कूलों की लूट पर कार्यवाई के फैसले का किया स्वागत

Image
गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निजी स्कूलों की लूट पर कार्यवाई के फैसले का किया स्वागत  उत्तर प्रदेश सरकार कब लगाएगी निजी स्कूलों की लूट पर रोक -  सीमा त्यागी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ रिपोर्ट विकास कुमार  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश के जबलपुलपुर शहर में पिछले 6 साल में अभिभावकों से फीस और 7 लाख किताबो पर करीब 240 करोड़ रूपये  की अवैध उगाही करने पर 11 प्राइवेट स्कूलों के 51 लोगो के खिलाफ केस दर्ज करने और 20 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाई का स्वागत किया है यहां आपको बताना जरूरी है की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव के निर्देश पर जबलपुर शहर के प्रशासन द्वारा प्राइवेट स्कूलों की अप्रैल 2018 से अप्रैल 2024 तक 6 साल की जांच की गई जिसमे पाया गया 11 निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस और 7 लाख गैर जरूरी किताबो पर मनमाने पैसे बढ़वा एवम दलाली कर 240 करोड़ की वसूली की गई हे जांच में 80 % किताबो को गैरजरूरी पाया गया है गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने कहा की अगर सरकार की इच्छा शक्ति मजबूत हो और ...

देश की आजादी के लिए हुए इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम1857 क्रांति देशभक्तों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा:- बीके शर्मा हनुमान

Image
देश की आजादी के लिए हुए इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम1857 क्रांति देशभक्तों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा:- बीके शर्मा हनुमान  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद:- प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 में 2024 को शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास श्रद्धांजलि भावांजलि पुष्पांजलि की गई समिति के अध्यक्ष पंडित रामआसरे शर्मा ने बताया कि हिंडन नदी का ऐतिहासिक युद्ध, जब क्रांतिकारियों ने अंग्रेजो का घमंड चकनाचूर किया 31 मई का दिन भारतीय इतिहास में सदा याद किया जाता रहेगा क्योंकि 30 व 31 मई 1857 को ब्रिटिशकालीन भारत में दुनिया की सबसे प्रशिक्षित अंग्रेजी फौज व भारत के क्रान्तिकारियो की उत्साही सेना का मुकाबला गाजियाबाद में बहती हिंडन नदी के तट पर हुआ था। संस्था के मीडिया प्रभारी एवं विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर  ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भारतीय इतिहास का एक ऐसा दिव्य तथा भव्य अध्याय है, जिसमें धर्म, वर्ग, जातियों...

डीएस उत्कर्ष इलेविन 6 विकेट से मैच जीता

Image
डीएस उत्कर्ष इलेविन 6 विकेट से मैच जीता हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट..... गाजियाबादः - तीसरे डीएस इंटर अकैडमी क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच गुरूवार को डीएस क्रिकेट ग्राउंड कविनगर पर डीएस उत्कर्ष इलेविन व डीएस अरहम इलेविन के बीच खेला गया। मैच में डीएस उत्कर्ष इलेविन 6 विकेट से विजयी रही। टीम को जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। मैच में डीएस अरहम इलेविन ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णल लिया जो गलत साबित हुआ। टीम 22.2 ओवर में 91 रन बनाकर ही आउट हो गई। श्रुति पांडे ने 19 रन व प्रीत श्रीवास्तव ने 18 रन का योगदान दिया। माधव राजपूत ने 4.2 ओवर में महज 6 रन दिए और 4 विकेट झटके। कप्तान उत्कर्ष ने 2 विकेट लिए। डीएस उत्कर्ष इलेविन ने 11.5 ओवर में 4 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। आलिम ने 38 गेंद पर 8 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली। श्रुति पांडे ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आलिम को दिया गया।

अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने आरसी क्रिकेट अकैडमी पर 76 रन से हराया

Image
अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने आरसी क्रिकेट अकैडमी पर 76 रन से हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट... गाजियाबादः- लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले इमरजिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब का मुकाबला गुरूवार को आरसी क्रिकेट अकैडमी के साथ हुआ। अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने मुकाबले को आसानी से 76 रन से जीत लिया। मैच में टॉस अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने जीता व जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और 40 ओवर में 3 विकेट पर 373 रन का विशाल स्कोर बना डाला। हरिदत्त शर्मा ने 120 गेंद पर 17 चौकों व 10 छक्कों की मदद से 176 रन की पारी खेली। हर्ष कुमार ने भी 78 गेंद पर 10 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। अबीर सक्सेना ने 2 विकेट लिए। 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसी क्रिकेट अकैडमी 40 ओवर में 6 विकेट पर 261 रन ही बना पाई। अर्थव बोहरा ने सबसे अधिक 65 रन बनाए।  आलोक वर्मा ने 44 रन, नमन सिंह ने 40 रन, अबीर सक्सेना व आयुष ने 34-34 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्का...

वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब ने एलएसजी क्रिकेट अकैडमी को 217 रन से मात दी

Image
वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब ने एलएसजी क्रिकेट अकैडमी को 217 रन से मात दी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट... गाजियाबादः-ट्राइडेंट स्पोटर्स क्लब पर आयोजित ट्राइडेंट हॉट वेदर कप का 11 वां मैच वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब व एलएसजी क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब ने मैच को आसानी से 217 रन से जीत लिया। मैच में टॉस वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब ने जीता व पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम ने 39.3 ओवर में 310 रन का मजबूत स्कोर खडा किया। नीरज  ने 81 रन की पारी खेली। योगेश कश्यप ने 56 रन व अनुराग ने 37 का योगदान दिया। आदित्य यादव ने 3 विकेट लिए। अर्श श्रीवास्तव व सावेज खान को 2-2 विकेट मिले। 311 रन के विशाल लद्वय के आगे एलएसजी  क्रिकेट अकैडमी की पारी शुरूआत में ही लडखडा गई और टीम 19 ओवर में 92 रन बनाकर आउट हो गई। शुभम शर्मा यूडी ने 37 व वंश ने 28 का योगदान दिया। सारांश व लक्ष्य सापरा ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नीरज को  दिया गया।

जिलाधिकारी ने छात्राओं को दी सिविल सर्विस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

Image
बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किया कलेक्ट्रेट का विजिट जिलाधिकारी ने छात्राओं को दी सिविल सर्विस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- बाल भारती पब्लिक स्कूल, बृज विहार, गाजियाबाद द्वारा द्वारा चलाये जा रहे समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के मद्देनज़र जिन छात्राओं का रूझान भविष्य मे सिविल सर्विस की तरफ है उनको कलैक्ट्रेट का विजीट कराया गया।  ​बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने काउंसलर मिताली चटर्जी की अगुवाई में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात की और उनसे अनुमति प्राप्त कर कलेक्ट्रेट का विजिट किया। जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं से मुलाकात के दौरान उन्हें सि​विल सर्विस से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इस मुलाकात के दौरान एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट भी उपस्थित रहे। तदोपरांत छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट का विजिट किया गया जिसके उपरान्त छात्राऐं बेहत खुश दिखी। कलेक्ट्रेट का विजिट शाम्भवी वर्मा, आशवी कोहल...

डीएस समृद्धि इलेविन ने डीएस आरूष इलेविन को हराया

Image
डीएस समृद्धि इलेविन ने डीएस आरूष इलेविन को हराया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- तीसरे डीएस इंटर अकैडमी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग बुधवार को डीएस समृद्धि इलेविन व डीएस आरूष इलेविन के बीच मैच खेला गया। मैच को डीएस समृद्धि इलेविन ने 56 रन से जीत लिया। आयोजक सुनील सैनी ने बताया कि मैच डीएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जीतकर डीएस आरूष इलेविन ने डीएस समृद्धि इलेविन को पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीएस समृद्धि इलेविन 32.5 ओवर में 186 रन बनाकर आउट हो गई। हर्ष ने 56 रन बनाए। ओजस सक्सेना ने 23 रन का योगदान दिया। टीम को 47 अतिरिक्त रन मिले जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई। आरव खन्ना ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएस आरूष इलेविन 30 ओवर में 130 रन बनाकर आउट हो गई, जिसमें 35 अतिरिक्त रन शामिल रहे। आराध्य गुप्ता ने 44 रन, आरूष खन्ना ने 20 रन बनाए। ओजस सक्सेना ने 3 लिए। ऋषभ सैनी व अर्पित शर्मा को 2-2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ओजस सक्सेना को निपुण ने दिया।

वीवीआईपी ब्लू ने अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब को हराया

Image
वीवीआईपी ब्लू ने अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब को हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे प्रेमवती यादव मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वीवीआईपी ब्लू ने बुधवार को अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब पर 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की। वीवीआईपी ब्लू की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है। आयोजक जोगेंद्र तोमर ने बताया कि मैच में टॉस अम्बिका अम्सर्टडम क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ और टीम निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन ही बना पाई। यश व देव ने 25.25ए युवराज सिंह ने 20 रन व शौर्य मलिक ने 18 रन का योगदान दिया। टीम को 27 अतिरिक्त रन मिले। हरनव केन व सफल ने 3.3 विकेट लिए। वीवीआईपी ब्लू ने 20ण्2 ओवर में ही 2 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया। आरव ढल ने 79 रन की पारी खेली। शौर्य ने 38 रन व कार्तिकेय वशिष्ठ ने 28 रन का योगदान दिया। आरव ढल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहसीन खान द्वारा दिया गया।

श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने 4 जून तक पार्किंग ना हटने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

Image
श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के जहां वाहन खडे होते थे, वहां नगर निगम ने बना डाली पार्किंग  श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने 4 जून तक पार्किंग ना हटने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी पार्किंग बनने से लगने लगा है, जाम श्रद्धालुओं व जनता को हो रही परेशानी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट :- विकास कुमार गाजियाबादः- एमएमजी अस्पताल के सामने पुल के नीचे नगर निगम द्वारा पार्किंग बनाए जाने से स्थिति बिगड गई है। यहां पर हर समय जाम रहने लगा है। ऐसे में सिद्ध पीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को ही नहीं आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड रहा है। श्रद्धालुओं व जनता की परेशानी को देखते हुए श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज आगे आए। उन्होंने यहां से पार्किंग हटाने को कहौ और इसके लिए महापौर से भी बात की, मगर अभी तक पार्किंग ना हटने पर उन्होंने चेतावनी दी कि वे 4 जून तक इंत...

आपसी समन्वय बनाते हुए मतगणना को करें सकुशल संपन्न: जिला निर्वाचन अधिकारी

Image
आपसी समन्वय बनाते हुए मतगणना को करें सकुशल संपन्न: जिला निर्वाचन अधिकारी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- जिला निर्वाचन अधिकारी /जिला अधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा डीसीपी सिटी श्री ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन श्री रणविजय सिंह, एडीसीपी श्री सच्चिदानंद, असिस्टेंट कमांडेंट बीएसएफ श्री अमित रंजन सहित अन्य अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में मतगणना दिवस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/उपकरण, हथियार सहित अन्य अनावश्यक सामान मतगणना स्थल तक नहीं पहुंचना चाहिए, साथ ही सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए।  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को आदेशित किया कि गर्मी में बढ़ते तापमान को देखते हुए मतगणना स्थल पर अधिक से अधिक फागिंग की जाए। साफ सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्...

भारतीय सेन समाज के प्रदेश सचिव सतीश कुमार सैन के द्वारा गर्मी में ठंडे मीठे जल का वितरण

Image
भारतीय सेन समाज के प्रदेश सचिव सतीश कुमार सैन के द्वारा गर्मी में ठंडे मीठे जल का वितरण हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाज़ियाबाद  :- गर्मी में ठंडे मीठे जल की व्यवस्था भारतीय सेन समाज के प्रदेश सचिव सतीश कुमार सैन के द्वारा अपने कार्यालय पर अंबेडकर रोड निकट सूर्य फार्म हाउस बालाजी मोटर पर मंगलवार को ठंडे मीठे जल की व्यवस्था कर अंबेडकर रोड पर चलने वाले राहगीरों के लिए टेंपो मोटरसाइकिल कार इत्यादि में सफर कर रहे लोगों को बड़े ही प्रेम के साथ ठंडा जल मीठा जल पिलाने का कार्य किया गया और केला वितरण कर लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का नेक कार्य किया।  इस कार्यक्रम में शामिल हुए भारतीय सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सैन प्रदेश महासचिव वीर सिंह सैन प्रदेश सचिव सतीश कुमार सैन प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक ठाकुर सैन वरिष्ठ समाजसेवी नरेश ठाकुर सैन, टीटू यादव ,हिमांशु सैन अमित सैन यश सैनी बिट्टू सैन दीपेश चौधरी पांचू सैन राज ठाकुर सैन डॉक्टर होशियार सिंह सैन आदि सभी का मीठा व ठंडा पानी वितरण करने में सहयोग किया गया मुख्य रूप से गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग के छोटे भाई अन...

वीर सावरकर एक महान वक्ता, विद्वान, विपुल लेखक, इतिहासकार, कवि , दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता थे:- बीके शर्मा हनुमान

Image
वीर सावरकर एक महान वक्ता, विद्वान, विपुल लेखक, इतिहासकार, कवि , दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता थे:- बीके शर्मा हनुमान गाजियाबाद :- कवि नगर स्वर्गीय हरविलास गुप्ता शहीद फाउंडेशन व परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वीर सावरकर  जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने वीर सावरकर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि  वीर सावरकर भारत की आजादी के संघर्ष में एक महान ऐतिहासिक क्रांतिकारी थे। वह एक महान वक्ता, विद्वान, विपुल लेखक, इतिहासकार, कवि, दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। वीर सावरकर का वास्तविक नाम विनायक दामोदर सावरकर था। वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक के समीप भागपुर गाँव में हुआ था। उनके बड़े भाई गणेश (बाबराव), उनके जीवन की प्रतिष्ठा का एक प्रमुख स्रोत थे। वीर सावरकर बहुत कम उम्र के ही थे, जब उनके पिता दामोदरपंत सावरकर और माता राधाबाई की मृत्यु हो गई थी।  परमार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन वी के अग्रवाल ने बताया कि वीर सावरकर की भार...

ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी ने थ्रीएस क्रिकेट अकैडमी को 86 रन से हराया

Image
ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी ने थ्रीएस क्रिकेट अकैडमी को 86 रन से हराया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- लाल बहादुर शास़्त्री स्टेडियम पर खेले जा रहे दूसरे प्रेमवती यादव मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार का लीग मैच ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी व थ्रीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। मैच को ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी ने यजुर तेवतिया के शानदार हरफनमौला खेल की मदद से आसानी से 86 रन से जीत लिया। आयोजक जोगेंद्र तोमर ने बताया कि टॉस जीतकर थ्रीएस क्रिकेट अकैडमी ने ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। ट्राइडेंट क्रिकेट अकैडमी ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट पर 249 रन बनाए। यजुर तेवतिया ने 44 गेंद पर 11 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन की पारी खेली। आरव चौधरी ने 60 रन का योगदान दिया। वर्चस्व मलिक व परागुन भारद्वाज कोे 2-2 विकेट मिले। 250 रन के लक्ष्य के जवाब में थ्रीएस क्रिकेट अकैडमी 35 ओवर में 9 विकेट पर 163 रन ही बना पाई। कार्तिक ने 45 रन व केशव गर्ग ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया। यजुर तेवतिया ने 3 व अभय ने 2 विकेट लिए। ...

हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स में अर्हम ध्यान योग शिविर का आयोजन हुआ

Image
हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स में अर्हम ध्यान योग शिविर का आयोजन हुआ हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- गोविंदपुरम स्थित हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स में अर्हम ध्यान योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बडी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और स्वस्थ रहने के लिए अर्हम ध्यान योग के टिप्स लिए। अर्हम ध्यान योग  शिक्षक नेहा जैन, अर्चना जैन व अनंत जैन ने छात्राओं को पंच मुद्रा, अर्हम क्लैप, प्राणायाम, अर्हम नाद व आसन के साथ ध्यान का भी अभ्यास कराया और उनसे होने वाले लाभ की जानकारी दी। अर्हम ध्यान योग के शिक्षक एवं हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स के प्रबंधक प्रद्युम्न जैन ने कहा कि अर्हम क्लैप, पंच मुद्रा व अर्हम नाद आज के व्यस्ततम जीवन में शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास के साथ ही अध्यात्मिक विकास के लिए भी एक वरदान है। इस वरदान का लाभ प्रत्येक प्राणी को लेना चाहिए। अर्हम क्लैप, पंच मुद्रा व अर्हम नाद के द्वारा हम खुद को रोग मुक्त व पूरी तरह से स्वस्थ रख सकते हैं।  अर्हम ध्यान योग शिविर में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी भ...

श्री गंगा दशहरा एवं पाटोत्सव वर्षगांठ, 51 किलो दूध से अभिषेक सवा सवा लाख बतियो द्वारा महाआरती मुख्य आकर्षण:- बीके शर्मा हनुमान

Image
श्री गंगा दशहरा एवं पाटोत्सव वर्षगांठ, 51 किलो दूध से अभिषेक सवा सवा लाख बतियो द्वारा महाआरती मुख्य आकर्षण:- बीके शर्मा हनुमान  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ रिपोर्ट:- विकास कुमार   गाजियाबाद:- हरिद्वार श्री तुलसी मानस मंदिर के प्रति समर्पण भाव को रखते हुए विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण मह- भा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गंगा दशहरा एवं श्री तुलसी मानस मन्दिर, हरिद्वार के अन्तर्गत श्री राम मन्दिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का चौदहवां पाटोत्सव (वर्षगाँठ) अनन्त श्री विभूषित महामण्डलेश्वर बालयोगी स्वामी अर्जुनपुरी जी महाराज" मानस परमहंस " की अध्यक्षता में दिनांक 14 जून से 17 जून 2024 तक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत श्री शिव शक्ति महायज्ञ, रामायण सम्मेलन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। इस पावन अवसर पर अनेकों महामण्डलेश्वर, धर्माचार्य एवं देश विदेश से श्रद्धालु भाग लेंगे। आप सपरिवार समारोह में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गंगा दशहरा 16 जून को (माँ गंगा क...

फैशन डिजाइनर निमिषा सिंह ने रचा नया इतिहासकान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराने वाली पहल भारतीय डिजाइनर बनी निमिषा सिंह

Image
फैशन डिजाइनर निमिषा सिंह ने रचा नया इतिहास कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराने वाली पहल भारतीय डिजाइनर बनी निमिषा सिंह हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट तक पहुंचने वाली फैशन डिजाइनर निमिषा सिंह ने एक नया इतिहास रच दिया है। लेबल निमिषा की सीईओ व संस्थापक निमिषा सिंह ने 19 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल के 77 वें संस्करण में रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने खुद के डिज़ाइन किए हुए परिधान लेबल निमिषा को पहना था, जो कि मोर से प्रेरित था और भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा था। उनके इस परिधान की हर किसी ने सराहना की। निमिषा सिंह एक कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट हैं और उन्हें  ब्रिटिश संसद द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। वह भारत की पहली ऐसी डिजाइनर हैं, जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा। रेड कार्पेट पर उनकी अद्वितीय और ग्लैमरस उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस फेस्टिवल में दुनिया भर के निर्देशक और फिल्म अभिनेत्रियां शामिल थीं।  निमिषा ने कहा क...

188 रन की जीत के साथ पीसी क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में पहुंचा

Image
188 रन की जीत के साथ पीसी क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में पहुंचा मैन ऑफ द मैच रितिक वत्स ने 50 गेंद में 165 रन ठौंके हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- पी सी क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच पीसी क्रिकेट क्लब व यूपी राइडर्स के बीच खेला गया। मैच में पीसी क्रिकेट क्लब 188 रन से विजयी रहा। आयोजक पंकज चौधरी ने बताया कि पीसी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का फ़ैसला किया और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 349 रन का विशाल स्कोर टांग दिया। रितिक वत्स ने 165 की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने महज 50 गेंद में 165 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके व 17 छक्के लगाए।  अज़हम हासमी ने 24 गेंद पर 76 रन की पारी खेली। अजहम ने 3 चौके व 9 छक्के लगाए। ओम सैनी ने 22 गेंद पर 2 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 55 रन ठौंके। यूपी राइडर्स  की और से अंशु व सचिन कसाना ने 1-1 विकेट लिया। 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी राइडर्स 20 ओवर में 8 विकेट खो के 161 रन ही बना पाया।  रिपिन ने  40 गेंद में 5 चौकों व 5 छक्कों की मदद स...

रोमांचक मैच में पीएस क्रिकेट अकैडमी की हार, वेदांत किकेट अकैडमी 1 रन से जीती

Image
रोमांचक मैच में पीएस क्रिकेट अकैडमी की हार, वेदांत किकेट अकैडमी 1 रन से जीती हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले इमरजिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को वेदांत क्रिकेट अकैडमी व पीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच में वेदांत क्रिकेट अकैडमी 1 रन से विजयी रही। आयोजक जोगेंद्र तोमर ने बताया कि मैच में टॉस पीएस क्रिकेट अकैडमी ने जीता व वेदांत क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दियाए जिसने 40 ओवर में 9 विकेट पर 329 रन का स्कोर बनाया। अनुष अत्री ने 48 गेंद पर 85 रन की पारी खेलीए जिसमें 9 चौके व 4 छक्के शामिल थे।  करन सिंह ने 44ए अक्षय त्यागी ने 33 व प्रतीक ने 31 रन का योगदान दिया। पीएस क्रिकेट अकैडमी की ओर से विहान व यश नागर ने 2.2 विकेट लिए। 329 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएस क्रिकेट अकैडमी के 2 विकेट 14 रन पर ही गिर गए। लक्की तेवतिया व आरव चौधरी ने तीसरे विकेट के लिए 209 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। आरव चौधरी ने 77 रन बनाए। लक्की तेवतिया ने राजकुमार के ...

जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकैडमी ने पावरप्ले क्रिकेट अकैडमी को हराया

Image
जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकैडमी ने पावरप्ले क्रिकेट अकैडमी को हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- ट्राइडेंट स्पोर्टस क्लब पर खेले जा रहे ट्राइडेंट हॉट वेदर कप का 10 वां लीग मैच जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकैडमी व पावरप्ले क्रिकेट अकैडमी विजयी रही। मैच में पावरप्ले क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग करने का निर्णय लिया। आयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकैडमी 37ण्5 ओवर में 258 रन बनाकर आउट हो गई। इशू  ने 50ए यश मक्कड़ ने 42ए भव्य ने 39 व साहिल शर्मा ने 31 रन का योगदान दिया। अभिषेकए मधुसूदन व विशान्त ने 2.2 विकेट लिए। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावरप्ले क्रिकेट अकैडमी 247 रन पर आउट हो गई और 11 रन से मैच हार गई। सौरभ ने 96 गेंद पर 9 चौकों व 5 छक्कों की मदद 108 रन की शतकीय पारी खेली मगर अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। विशान्त ने 39 रनए कुलदीप सिंह ने 32 रन व प्रखर ने 26 रन का योगदान दिया। सक्षम राय ने 3 विकेट लिये और उन्हें मैन ऑफ द पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गुरूकुल द स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया

Image
गुरूकुल द स्कूल में  इनवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया  समारोह में स्कूल के छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः - गुरूकुल द स्कूल में शुक्रवार को इनवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी के साथ पालन करने की शपथ ली तथा स्कूल के विधि और परम्परा के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।समारोह में निवर्तमान काउंसिल ने भव्यांश शर्मा और प्रियम्वदा त्यागी को हेड बॉय व हेड गर्ल के रूप में कमान सौंपी। नवनिर्वाचित स्पोर्ट्स प्रिफेक्ट, डीसिप्लिन प्रिफेक्ट, कल्चरल प्रिफेक्टए आदि को भी बैज से सम्मानित किया गया। परिषद से मुक्त होने वाले पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि कर्नल उमेश मारवाह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। निदेशक प्रशासन शिखा वत्स, निदेशक वित्त दिवाकर तिवारी, पूर्व निदेशक अकादमिक प्रभा वर्मा, प्रिंसिपल गौरव बेदी व मुख्य अध्यापिका एरा...

गाजियाबाद की बेटी कृतिका जैन ने मेहनत, लगन व धैर्य के बल पर गाजियाबाद से कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल तक का सफर तय किया

Image
गाजियाबाद की बेटी कृतिका जैन ने मेहनत, लगन व धैर्य के बल पर गाजियाबाद से कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल तक का सफर तय किया रेड कार्पेट पर वॉक कर छा गई कृतिका जैन  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- गाजियाबाद की बेटी कृतिका जैन ने गाजियाबाद से कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल तक का सफर तय करके जनपद का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया। उन्होंने  फ्रांस में आयोजित 77 वें कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक किया तो हर कोई उनके स्टाइल व अदाओं का दीवाना हो गया। मॉडल, अभिनेत्री व इन्फ़्लुएंसर कृतिका जैन ने फ्रांस में 14 मई से 25 तक चलने वाले 77वें कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने खुद को शानदार ढंग से पेश किया। बॉलीवुड डिज़ाइनर निमिषा सिंह द्वारा डिज़ाइन किए गए ग्लैमरस पैरट थीम गाउन वे बहुत ही आकर्षक लगीं। कृतिका जैन ने कहा कि इस फ़ेस्टिवल में दुनिया भर के अभिनेता, निर्देशक पटकथा लेखक, निर्माता व संगीतकारों के सामने रेड कार्पेट पर चलने का सपना हर कोई देखता है। उन्होंने भी यह सपना देखा था जो पूरा हो गया। इस सम्मान को पाना उनके लिए आ...