हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स में अर्हम ध्यान योग शिविर का आयोजन हुआ

हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स में अर्हम ध्यान योग शिविर का आयोजन हुआ
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

गाजियाबादः- गोविंदपुरम स्थित हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स में अर्हम ध्यान योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बडी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और स्वस्थ रहने के लिए अर्हम ध्यान योग के टिप्स लिए।
अर्हम ध्यान योग  शिक्षक नेहा जैन, अर्चना जैन व अनंत जैन ने छात्राओं को पंच मुद्रा, अर्हम क्लैप, प्राणायाम, अर्हम नाद व आसन के साथ ध्यान का भी अभ्यास कराया और उनसे होने वाले लाभ की जानकारी दी। अर्हम ध्यान योग के शिक्षक एवं हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स के प्रबंधक प्रद्युम्न जैन ने कहा कि अर्हम क्लैप, पंच मुद्रा व अर्हम नाद आज के व्यस्ततम जीवन में शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास के साथ ही अध्यात्मिक विकास के लिए भी एक वरदान है। इस वरदान का लाभ प्रत्येक प्राणी को लेना चाहिए। अर्हम क्लैप, पंच मुद्रा व अर्हम नाद के द्वारा हम खुद को रोग मुक्त व पूरी तरह से स्वस्थ रख सकते हैं।  अर्हम ध्यान योग शिविर में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। स्कूल के चेयरमैन कुलदीप कुमार ने सभी योग शिक्षकों को सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य मधु वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर