प्राचीन सिद्ध पीठ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के महंत शोभा गिरी महाराज का वार्षिक भंडारा धूमधाम से मनाया गया

प्राचीन सिद्ध पीठ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के महंत शोभा गिरी महाराज का वार्षिक भंडारा धूमधाम से मनाया गया 
मंदिर की अपार आध्यात्मिक शक्ति हर कष्ट दूर कर देती है श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज 
मंदिर की मान्यता पूरे विश्व में है श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज 
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
रिपोर्ट:- विकास कुमार


गढ़मुक्तेश्वर :- ब्रजघाट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ कल्याणेश्वर 
महादेव मंदिर के महंत शोभा गिरी महाराज का वार्षिक भंडारा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। भंडारे में 
देश भर के संतों व 12 गांवों के भक्तों ने भाग लिया। अध्यक्षता श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज रहे। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि कल्याणेश्वर महादेव मंदिर ऐसा प्राचीन मंदिर   है, जिसमें अपार आध्यात्मिक शक्ति है। भूतो का मंदिर के नाम से मशहूर इस मंदिर को इस क्षेत्र में शक्तिशाली परशुराम द्वारा प्रतिष्ठित पंच लिंगों में से एक माना जाता है । प्राचीन काल से ही यह शिव लिंग अपनी सर्वोच्च दिव्य ऊर्जा के लिए पूजनीय है। जब कल्याणेश्वर महादेव पर अभिषेक किया जाता है, तो पानी और दूध चमत्कारिक रूप से गायब हो जाते हैं या यूं कहें कि अदृश्य हो जाते हैं!
पांडवों ने भी वनवास के दौरान इस पवित्र तीर्थस्थल की पूजा की थी और कुरुक्षेत्र युद्ध के बाद मृत्यु और विनाश के लिए क्षमा मांगने हेतु काफी समय तपस्या में बिताया था। उन्होंने कार्तिक चतुर्दशी को गंगा में दीपदान किया और कई दिनों तक इस मंदिर में यज्ञ किया । वे सुरंगों की भूलभुलैया से होकर अपनी राजधानी लौटे, जो आज भी मंदिर के प्रांगण में देखी जा सकती है। यह मंदिर सभी के लिए पूजनीय है।  यह मंदिर सिद्ध पीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर की शाखा है और यहां पूजा अर्चना करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि मंदिर की मान्यता भारत ही नहीं पूर्ण विश्व में है और यहां पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महंत कन्हैया गिरी महाराज, महंत गिरिशानंद गिरी महाराज, स्वामी वैद्य मुकेशानंद गिरी महाराज, महंत विजय गिरी महाराज, थानापति आदित्य गिरी महाराज  सचिव बजरंग गिरी महाराज कोतवाल  जियानंद गिरी महाराज आदि भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर