वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब ने एलएसजी क्रिकेट अकैडमी को 217 रन से मात दी

वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब ने एलएसजी क्रिकेट अकैडमी को 217 रन से मात दी

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट...



गाजियाबादः-ट्राइडेंट स्पोटर्स क्लब पर आयोजित ट्राइडेंट हॉट वेदर कप का 11 वां मैच वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब व एलएसजी क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब ने मैच को आसानी से 217 रन से जीत लिया। मैच में टॉस वाइटेलिटी क्रिकेट क्लब ने जीता व पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम ने 39.3 ओवर में 310 रन का मजबूत स्कोर खडा किया। नीरज  ने 81 रन की पारी खेली।
योगेश कश्यप ने 56 रन व अनुराग ने 37 का योगदान दिया। आदित्य यादव ने 3 विकेट लिए। अर्श श्रीवास्तव व सावेज खान को 2-2 विकेट मिले। 311 रन के विशाल लद्वय के आगे एलएसजी  क्रिकेट अकैडमी की पारी शुरूआत में ही लडखडा गई और टीम 19 ओवर में 92 रन बनाकर आउट हो गई। शुभम शर्मा यूडी ने 37 व वंश ने 28 का योगदान दिया। सारांश व लक्ष्य सापरा ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नीरज को  दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर