जिलाधिकारी ने छात्राओं को दी सिविल सर्विस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी



बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किया कलेक्ट्रेट का विजिट

जिलाधिकारी ने छात्राओं को दी सिविल सर्विस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
रिपोर्ट:- विकास कुमार 


गाजियाबाद:- बाल भारती पब्लिक स्कूल, बृज विहार, गाजियाबाद द्वारा द्वारा चलाये जा रहे समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के मद्देनज़र जिन छात्राओं का रूझान भविष्य मे सिविल सर्विस की तरफ है उनको कलैक्ट्रेट का विजीट कराया गया। 
​बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने काउंसलर मिताली चटर्जी की अगुवाई में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात की और उनसे अनुमति प्राप्त कर कलेक्ट्रेट का विजिट किया। जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं से मुलाकात के दौरान उन्हें सि​विल सर्विस से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इस मुलाकात के दौरान एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट भी उपस्थित रहे। तदोपरांत छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट का विजिट किया गया जिसके उपरान्त छात्राऐं बेहत खुश दिखी। कलेक्ट्रेट का विजिट शाम्भवी वर्मा, आशवी कोहली, अगरिका भारद्वाज, यशिका कौशिक, आन्या परमार, अदित्रि केसरी, भव्या शिबोरा, खुशी चो​रारिया छात्राओं ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर