याया इंस्टिट्यूट में हुआ 2024 के जीके क्विज का रिजल्ट घोषित
याया इंस्टिट्यूट में हुआ 2024 के जीके क्विज का रिजल्ट घोषित
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
रिपोर्ट :- विकास कुमार
गाजियाबाद :- कृष्णा गार्डन एन डी आर एफ कैंटीन याया संस्थान और कंसल्टेंसी कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 5 मई 2024 को आयोजित हुए जीके क्विज का परिणाम आज याया इंस्टिट्यूट में घोषित किया गया भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सुंदर-सुंदर नृत्य भाषण और एक्टिविटी प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान, प्रतियोगिता में लगभग सैकड़ो बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर सागरिका फाउंडेशन के चैयरमैन अल्पना सागर शर्मा ने सभी आगंतुकों का पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने प्रतियोगिता में शामिल रहे सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की सागरिका फाउंडेशन की अध्यक्ष अल्पना शर्मा ने बताया कि बच्चों में रुचि को देखते हुए यह कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के आयोजन याया इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉक्टर अल्पना शर्मा द्वारा किया गया जिसमें उनकी सहायक शिक्षिकाएं श्रीमती शिल्पा शर्मा दीपिका गौर आकांक्षा चौधरी और प्रशांत भारद्वाज जी का सहयोग शामिल था कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन सागरिका शर्मा और तपशिया शर्मा ने बहुत अच्छी तरह से किया ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने कहा नन्हे मुन्ने बच्चों के प्रति रुचि जागृत हो सके, बच्चे भगवान का रूप होते हैं हमें अपना बालकाल याद आ जाता है आज इस कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति महक यादव द्वारा सभी को संस्कृति के प्रति जागरुक करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ बड़े भावपूर्ण किया गया इस अवसर पर डायरेक्टर अल्पना शर्मा सभी आए हुए छात्र छात्रों अभिभावकों का आभार व्यक्त किया आए हुए सभी अभिभावको ने कार्यक्रम को सराहा यह कार्यक्रम याया इंस्टिट्यूट के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक दिन साबित हुआ।
Comments
Post a Comment