नगर निगम गाजियाबाद पर 8 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी जो आज मांगे पूरी होने पर समाप्त कर दी गई
नगर निगम गाजियाबाद पर 8 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी जो आज मांगे पूरी होने पर समाप्त कर दी गई
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
रिपोर्ट:- विकास कुमार
गाजियाबाद:-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की मांगो को लेकर नगर निगम में हडताल जारी नगर आयुक्त ने लिखित में सभी मांगो को मान लेने पर समाप्त कर दिया गया है। इसमें महापौर सुनिता दयाल ने भी नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए तत्काल मांगो को पूरा करवाने का भी आवश्वासन दिया तथा अहम भूमिका में पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद पप्पू पहलवान, पार्षद नीरज गोयल, अनिल कल्याणी, सिकन्दर सूद भाजपा नेता शामिल रहे इन सभी मांगो को पूरा होने पर गाजियाबाद नगर निगम के समस्त सफाई कर्मचारियों को अधिक लाभ मिलेगा वहीं संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से समस्त अधिकारियों, महापौर तथा नगर आयुक्त महोदय का समस्त पत्रकार बन्धुओं का कोटी कोटी धन्यवाद। इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ से सतीश पार्चा, आकाश चन्देल, विकास धिंगान, नरेश चारण, जितेन्द्र सूद, गुलशन चड्ढा, शैलेश कुमार, सूरज पालीवाल, सोनू टांक आदि सभी सफाई कर्मचारीगण मौजूद रहे।
भवदीय
अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी
कल्याण संघ गाजियाबाद
Comments
Post a Comment