रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शिव-पार्वती बनकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शिव-पार्वती बनकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबादः- भूड भारत नगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सावन शिवरात्रि का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया। शिव-पार्वती, नंदी व गण बने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्कूल के डायरेक्टर यशमीत सिंह व प्रधानाचार्य गुनीत कौर ने बताया कि अवकाश के बावजूद स्कूल के बच्चे बुधवार को घर से भगवान शिव, माता पार्वती की वेशभूषा में स्कूल आए और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा भगवान शिव की आराधना आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जहां सावन शिवरात्रि पर्व की बधाई दी, वहीं सभी से पर्यावरण व जल संरक्षण की अपील भी की। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बताया कि सावन शिवरात्रि पर हम बहुत दूर पैदल चलकर गंगाजल लाते हैं और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इससे हम जल के महत्व का भी पता चलता है। जल ही जीवन है, अतः इसका संरक्षण करना हम सभी का कर्त्तव्य है।
Comments
Post a Comment