सावन के प्रथम सोमवार को श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमडेगा भक्तों का सैलाब
सावन के प्रथम सोमवार को श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमडेगा भक्तों का सैलाब
श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से मुलाकात कर पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
रिपोर्ट :- विकास कुमार
गाजियाबादः- सावन मास सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन मास के पहले सोमवार को ऐतिहासिक दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में लाखों शिवभक्त भगवान दूधेश्वर का जलाभिषंेक करेंगे। जलाभिषेक को लेकर पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मंदिर व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से मुलाकात की व उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर व आसपास के क्षेत्र में भक्तों की सुरक्षा को लेकर महाराजश्री से चर्चा की और उन्हें आश्वासन दिया कि मंदिर व उसके आसपास के पूरे क्षेत्र पर पुलिस की नजर रहेगी और हर भक्त को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी। पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के निर्देश पर रविवार की रात्रि 10 बजे से सोमवार की रात्रि 12 बजे तक दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पर यातायात डायवर्जन व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। रविवार की रात्रि 10 बजे से सोमवार की रात्रि 12 बजे तक चौधरी मोड से हापुड तिराहा व मेरठ तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को फलाईओवर के उपर से भेजा जाएगा। फलाईओवर के नीचे से कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। विजयनगर की ओर से आने वाले वाहन गौशाला बैरियर सेआगे नहीं आ सकेंगे। चौधरी मोड की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को रामलीला मैदान में पार्क करा करेंगे और दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर तक पैदल पहुंचेंगे। इसी प्रकार विजयनगर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन मिलिट्री ग्राउंड में खडा कर पैदल ही दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
Comments
Post a Comment