साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने कोक्सिकन एवेंजर्स को हराया

साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने कोक्सिकन एवेंजर्स को हराया

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट


 गाजियाबादः- साहिबाबाद स्टार्स इलेविन व कोक्सिकन एवेंजर्स के बीच मैच खेला गया। मैच में साहिबाबाद स्टार्स इलेविन 27 रन से विजयी रही। क्रिकहीरो क्लब राजनगर एक्सटेंशन के मैदान पर खेले गए मैच में साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन का स्कोर खडा किया। शर्मा ने 40 गेंद पर सबसे अधिक 54 रन बनाए। हिमांशु पांडे ने 20 गेंद पर 34 व निहित ने 18 गेंद पर 30 रन बनाए। प्रवीण जैन व अमित जोशी को 2-2 विकेट मिले। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोक्सिकन एवेंजर्स की टीम 17.4 ओवर में 167 रन पर आउट हो गई। ओपनर नकुल पंडित ने 28 गेंद पर 63 रन की पारी खेली, मगर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अमित जोशी ने 43 रन का योगदान दिया। जेम्स चौधरी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 व निहित ने 2.5 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर