अवि शर्मा की शानदार गेंदबाजी भी जीएमएस स्पोटर्स को जीत नहीं दिला पाई

अवि शर्मा की शानदार गेंदबाजी भी जीएमएस स्पोटर्स को जीत नहीं दिला पाई


हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट 

गाजियाबादः- जीआर स्टेडियम पर खेले जा रहे जेके अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीएमएस स्पोटर्स को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पडा। टीम को वीआर इलेविन ने 5 विकेट से हरा दिया। जीएमस स्पोटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 32 ओवर में 67 रन पर आउट हो गया। कप्तान निर्वाण ने 22 रन, शंकर ने 17 रन व देवज्ञ ने 14 रन का योगदान दिया। शुभम ने आठ ओवर में 6 रन देकर 5 लिए। उत्सव को 2 विकेट मिले। वीआर इलेविन ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। हार्दिक कुमार ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। अवि शर्मा ने 8 ओवर में 6 मेडन रखते हुए सिर्फ 5 रन दिए और 4 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शुभम व मैन ऑफ द फाइटर का पुरस्कार अवि शर्मा को दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर