स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में कविता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट 

गाजियाबादः- एच ब्लॉक गोविंदपुरम स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी कक्षा के बच्चों के लिए कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के सैकडों नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाग लिया और अपनी छोटी-छोटी कविताओं से बडी-बडी बातें बोलकर सभी का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल के निदेशक संदीप रूहेला व प्रदीप रूहेला ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। निर्णायक मंडल में शिखा अरोडा, अर्चना पुरी व आरती वर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर