यूनिवर्सल स्मार्ट स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
यूनिवर्सल स्मार्ट स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
रिपोर्ट:- विकास कुमार
गाजियाबादः- गोविंदपुरम स्थित यूनिवर्सल स्मार्ट स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अधर्म, अत्याचार व अन्याय को खत्म कर धर्म व न्याय की स्थापना के लिए ही भगवान कृष्ण ने पृथ्वी पर अवतार लिया था। स्कूल प्रबंधक ने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाओं में छिपे संदेश को जीवन में उतारने से ही मानवता का कल्याण हो सकता है। राधा-कृष्ण बने स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Comments
Post a Comment