भाजपा की लखनऊ में हुई सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल हुए महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह
भाजपा की लखनऊ में हुई सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल हुए महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊः- भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू हो गया है। अभियान से पहले सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को लखनऊ में पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह भी शामिल हुए। बलप्रीत सिंह ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा कि दो सितंबर से पार्टी के कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचना है। हम सभी को लक्ष्य तय करके सदस्यता अभियान में जुटना होगा और अधिक से अधिक सदस्य बनाने होंगे। बलप्रीत सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली का स्वागत भी किया।
Comments
Post a Comment