जन्माष्टमी पर कृष्ण रंग में रंगा दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिरजन्माष्टमी का पर्व सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

जन्माष्टमी पर कृष्ण रंग में रंगा दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर
जन्माष्टमी का पर्व सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज
मंदिर में महाराजश्री की अध्यक्षता में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे
भगवान दूधेश्वर का श्रृंगार भगवान कृष्ण के रूप में होगा 
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
रिपोर्ट:- विकास कुमार 

गाजियाबादः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर कृष्ण रंग में रंगा नजर आएगा। मंदिर में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में आधी रात तक अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा जन्माष्टमी का पर्व हिंदू सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन पूरे विश्व को गीता का ज्ञान देने वाले, कर्म करने का पाठ पढानने वाले तथा अधर्म, अन्याय व अत्याचार का नाश कर धर्म व न्याय की स्थापना करने वाले भगवान कृष्ण ने अवतार लिया था। भगवान कृष्ण की लीलाएं हजारों वर्षो से पूरे विश्व को मोहित करती आ रही हैं। उनकी हर लीला मानवता का कल्याण करने वाली हैं। उनकी हर लीला में मानवता के कल्याण का संदेश छिपा है। आज पूरे विश्व में सनातन धर्म का डंका बज रहा है तो उसका कारण भगवान कृष्णकी लीलाएं ही हैं। भगवान कृष्ण मन को मोहने वाले हैं। इसी कारण उन्हें मनमोहन भी कहा जाता है। आज उनकी लीलाओं ने पूरे विश्व को मोह रखा है और विश्व भर के लोग उनकी लीलाओं से प्रभावित होकर सनातन धर्म को अपना रहे हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि मंदिर को फूलों व लाईटों से भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर में आज रात्रि को भगवान की लीलाओं से सम्बंधित झांकियां सजाई जाएंगी। भगवान का पंचामृत से अभिषेक होगा। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के दिशा-निर्देशन में दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के आचार्य तयोराज उपाध्याय गोपाल सहस्रनाम का पाठ करेंगे। आज भगवान दूधेश्वर भी कृष्णमय होंगे। उनका श्रृंगार भगवान कृष्ण के रूप में किया जाएगा। संकीर्तन से भगवान कृष्ण की महिमा का बखान होगा। भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। भगवान के जन्म लेने पर महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा। सभी कार्यक्रम महाराजश्री की अध्यक्षता में होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर