गाजियाबाद में टेनिस वॉलीबॉल व पिट्टूू फोड की प्रतियोगिता होगी
गाजियाबाद में टेनिस वॉलीबॉल व पिट्टूू फोड की प्रतियोगिता होगी
प्रतियोगिता से पहले सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन किया गया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबादः - हापुड रोड स्थित सेठ मुकन्द लाल इंटर कॉलेज में रविवार को टेनिस वॉलीबॉल व लागोरी यानि पिट्टूू फोड की क्लॉस लगी। टेनिस वालीबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा तकनीकी स्टॉफ को वर्कशॉप में ट्रेनिंग दी गई। वर्कशॉप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और टेनिस वॉलीबॉल व लागोरी के बारे में जानकारी दी गई। वर्कशॉप के आयोजक राहुल देव ने बताया कि वर्कशॉप में टेनिस वॉलीबॉल व लागोरी खेल व उससे सम्बंधित नियमों की जानकारी दी गई। प्रदेश में राष्ट्रीय सब जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया जाना है,
Comments
Post a Comment