रोजबेल पब्लिक स्कूल में नेशनल स्पोटर्स डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ
रोजबेल पब्लिक स्कूल में नेशनल स्पोटर्स डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबादः- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन नेशनल स्पोटर्स डे मनाया गया। नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष्य में जूनियर विंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई खेल इवेंट हुए। सैकडों नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया व मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन की बधाई।
प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनकी खेल की पूरी दुनिया दीवानी थी। जब तक मेजर ध्यानचंद हॉकी खेले तब तक भारत हॉकी के खेल का विश्व चैंपियन रहा। उनके खेल को देखकर हिटलर तक उनका प्रशसंक हो गया था। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर हम सभी को यह संकल्प लेना है कि मेजर ध्यानचंद की तरह ही हम भी चैंपियन बनकर अपने देश का गौरव पूरे विश्व में फैलाएंगे।
Comments
Post a Comment