झुग्गीयों में रह रहे बच्चों ने जन्माष्मी की पूर्व संध्या परकार्यक्रम किया
झुग्गीयों में रह रहे बच्चों ने जन्माष्मी की पूर्व संध्या पर
कार्यक्रम किया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट
गाजियाबाद :- श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आर्य समाज मंदिर,पुराना नवयुग मार्केट में आस-पास की झुग्गियों में रह रहे बच्चों को एकत्रित कर यज्ञ कराया गया। उन बच्चों ने नृत्य व कृष्ण जी के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए । राकेश शर्मा योग गुरु व अश्विनी बत्रा ,मंत्री -आर्य समाज ने बच्चों को यज्ञ कराया । राजेंद्र अग्रवाल प्रधान ने बच्चों को देश भक्ति गीत व उद्बोधन देकर देश प्रेम के प्रति जागरूक किया । तदुपरांत प्रसाद भोजन वितरित कर कार्य- क्रम का समापन किया।
Comments
Post a Comment