न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शेक्सपीयर के नाटकों पर इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शेक्सपीयर के नाटकों पर इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 


हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
रिपोर्ट:- विकास कुमार 


गाजियाबादः- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में नाटककार व कवि शेक्सपीयर के नाटकों पर आधारित इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल की डायरेक्टर मुनीश अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। स्कूल के चारों सदनों के बच्चों ने भाग लिया और शेक्सपीयर के नाटकों का मंचन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से शेक्सपीयर के पात्रों को जीवंत कर डाला।
बच्चों के अभिनय, भाव-भंगिमा व संवाद अदायगी की सभी ने सराहना की। प्रतियोगिता में संस्कार हाउस ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर संस्कृति हाउस रहा। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ना सिर्फ बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं, अपितु उन्हें साहित्य व कला से भी जोडने का कार्य करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर