बाल भारती पब्लिक स्कूल ने ग्रोसरी स्कूल को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

बाल भारती पब्लिक स्कूल ने ग्रोसरी स्कूल को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
 रिपोर्ट:- विकास कुमार 

गाजियाबादः- तालकटोरा स्टेडियम में नेशनल यूथ गेम्स का आयोजन हुआ। गेम्स के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बाल भारती पब्लिक स्कूल व ग्रोसरी स्कूल के बीच खेला गया। बाल भारती पब्लिक स्कूल ने 26 रन की जीत के साथ टूर्नामेंट जीत लिया। स्कूल के क्रिकेट कोच अनीस मलिक ने बताया कि फाइनल 10 ओवर का था। बाल भारती पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में  2 विकेट पर 68 रन बनाए। आर्यन ने 24 रन व अद्विक ने 18 रन बनाए।  रियांश 19 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में ग्रोसरी स्कूल 10 ओवर में 6 विकेट पर 42 रन ही बना पाया और फाइनल 26 से हार गया। बाल भारती पब्लिक स्कूल ने फाइनल में 26 रन की जीत क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। यश ने 14 व पार्थ ने 10 रन का योगदान दिया। अद्विक ने 2 विकेट, अर्जुन सिद्धार्थ, राजवंश व रघु ने एक-एक विकेट लिया। बाल भारती पब्लिक स्कूल की टीम विजेता बनकर स्कूल पहुंची तो टीम के सम्मान में समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में स्कूल की  प्रिंसिपल स्वपना नायर व एचओडी संगीता चौहान ने टीम में शामिल खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि उन्होंने अपने स्कूल ही नहीं जनपद का गौरव भी बढाया है।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर