न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
रिपोर्ट:- विकास कुमार 



गाजियाबादः- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्टिपल वैशाली के सहयोग से  तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में स्कूल के कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अतः बच्चों का स्वस्थ रहना जरूरी है।
बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो शिक्षा ही नहीं खेल व अन्य सभी क्षेत्रों में भी सफलता का परचम लहरा सकेंगे और अपने देश को पुनः विकास के शिखर तक पहुंचा सकेंगे। बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल निरंतर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता आ रहा है और आगे भी कराता रहेगा। शिविर में बच्चों के कान.गले व दांतों की जांच की गई। साथ ही बेसिक लाइफ सपोर्ट के तहत हार्ट अटैक आने, सांस लेने में तकलीफ आदि आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर