विलियम जूनियर हाईस्कूल में समर कैंप हुआ शुरू

विलियम जूनियर हाईस्कूल में समर कैंप हुआ शुरू




हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ 
रिपोर्ट:- विकास कुमार 

गाजियाबादः- वसुंधरा स्थित विलियम जूनियर हाईस्कूल में 24 दिवसीय समर कैंप शुरू हो गया। कैंप का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य नेहा डबास व प्रबंधक अशोक त्यागी ने किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नेहा डबास ने कहा कि समर कैंप से बच्चों को गर्मियों की छुटिटयों का सदुपयोग होता है। समर कैंप में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने से उनका आत्मविश्वास बढता है, जिससे जीवन की हर चुनौती पर विजय प्राप्त कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलती है। प्रबंधक अशोक त्यागी ने कहा कि समर कैंप में बच्चों को अपनी रूचि के अनुरूप गतिविधि में भाग लेने का मौका मिलता है, जिससे उनकी प्रतिभा निखरती है। साथ ही उनका उत्साह बढता है और स्कूल खुलने पर पूरे मन से शिक्षा प्राप्त कर आगे बढते हैं। समर कैंप में बच्चे पेंटिंग, बेकार वस्तुओं से उपयोग वस्तुएं बनाना, डांस, योगा सीखने के साथ अनेक प्रकार के खेलों में भी भाग ले रहे हैं। स्कूल की अंशु शर्मा शबनम सैफी, शिवानी, निक्की गौतम आदि शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

यूजीसी गाइलाइन के समर्थन में जाटों का क्लियर स्टैंडदिल्ली सेमिनार तय करेगा नया सामाजिक समीकरण

श्याम सेवा परिवार गाजियाबाद ट्रस्ट (रजि.) प्रेस वार्ता एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विख्यात शायर गोविंद ‘गुलशन’ का निधन, साहित्य जगत में शौक की लहर