बागवाली कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर में भगवान खाटू श्याम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूमधाम से की गयी
बागवाली कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर में भगवान खाटू श्याम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूमधाम से की गयी
हलचल इंडिया लाइव न्यूज़
रिपोर्ट:- विकास कुमार
गाज़ियाबाद:- बी ब्लॉक बाग वाली कॉलोनी के श्री शिव शक्ति मंदिर में 23 मई से 25 मई 2025 तक श्री खाटू श्याम मूर्ति स्थापना के पावन उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथा वाचक आचार्य बृजेश गौड जी ने बताया कि यह कथा पूरे भारतवर्ष में पहली बार शास्त्री नगर के श्री शिव शक्ति मंदिर में की गई है जिसमें खाटू श्याम जी की जन्म से लेकर के खाटू श्याम नाम पूजन और कलयुग में खाटू श्याम की पूजा होने तक की समस्त कथाओ का एक-एक करके वर्णन किया गया और उन्होंने बताया की यह कथा गोयल परिवार से अनीता गोयल जी के सुपुत्रों ने अपने पिता हरिओम गोयल के पावन पुण्य स्मृति में भगवान श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना बाग वाली कॉलोनी के श्री शिव शक्ति मंदिर में विधिवत कराई जिसमें श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन भी किया गया और आचार्य बृजेश गौड ने भगवान श्री खाटू श्याम जी की कथा में खाटू श्याम जी का सुंदर-सुंदर चरित्रों का वर्णन किया और कथा की समाप्ति पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जिसमे भक्तों ने बाबा श्याम खाटू की रथ यात्रा बैंड बाजों के साथ में निकाली और खाटू श्याम जी के भजनों पर खूब नृत्य किया और जगह-जगह पर शोभा यात्रा का ग्रा0 रजापुर मे निट्टू चौधरी जी ने स्वागत किया और शास्त्री नगर व्यापार मंडल कार्यालय पर शास्त्री नगर व्यापार मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया महिंद्रा एंक्लेव में छलेरिया के निवास पर, अरविन्द जी के A.M इन्टरप्राइजेज पर और मुख्य यजमान गोयल परिवार जी के निवास स्थान पर भी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया यह शोभायात्रा बाग वाली कॉलोनी की शिव शक्ति मंदिर से प्रारंभ होकर ग्रा0 रजापुर, शास्त्री नगर,राज गैस एजेन्सी,चिरंजीव विहार,महिंद्रा एनक्लेव से होती हुई पुनः मंदिर पर आकर संपन्न हुई और मंदिर में विधिवत खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना के उपरांत हवन यज्ञ के साथ साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जो कि दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे तक चला जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया और सभी भक्तों ने मंदिर प्रबंधक आचार्य बृजेश गौड को तहे दिल से धन्यवाद भी दिया, इस शुभ अवसर पर पर हिंदू रक्षा सेना के जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी और और हिंदू रक्षा सेना के समस्त कार्यकर्ता एवं शास्त्री नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधीर चौधरी मोहित ,सचिन कुमार, कुंवरपाल चौधरी,डॉक्टर रघुराज चौधरी और समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बागवाली कॉलोनी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी बृजेश शर्मा अरविंद चौधरी अनिल चौधरी प्रमोद भारद्वाज मोनू शर्मा,संदीप,जय किशन जी वरुण गोयल, तरुण गोयल, अक्षय गोयल,महेंद्र शर्मा,यादवेन्द्र चौहान,जमीदार यादव,मनीष यादव,अवधेश शर्मा,विनीत हिंदू, सुनील सिंह सोनू मोनू चौहान,राज चौधरी,सचिन चौधरी,श्री भगवान छलेरिया,अनिल शर्मा मुकेश गोयल,जितेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, हरेंद्र शर्मा, सचिन पाल,सूरजमल ,बाग वाली कॉलोनी से राहुल प्रजापति, सुषमा गुर्जर नरेंद्र ज्ञानेंद्र गुर्जर, अमित वर्मा ज्वैलर्स, मनोज भारद्वाज, बीके शर्मा हनुमान प्रमोद शर्मा, नीरज शर्मा,पवन शर्मा, शिव शक्ति महिला मंडल समिति से संरक्षक श्रीमती आशा चौधरी जी बेवी चौहान, दया शर्मा,अन्नू चौधरी,उषा शर्मा,शोभा यादव,सुमन,अनीता,भावना शर्मा, उषा राणा, लक्ष्मी छलेरिया,सरोज देवी,सहित समस्त महिला मंडल का भरपूर योगदान रहा। और बाग वाली कॉलोनी के लिए यह दिन आज अविस्मरणीय रहा।
Comments
Post a Comment