Posts

Showing posts from December, 2023

श्री बाला सुंदरी चर्तुभुजी देवी मंदिर में श्रद्धांजलि सभा व वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ

Image
श्री बाला सुंदरी चर्तुभुजी देवी मंदिर में श्रद्धांजलि सभा व वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ जहां संत निवास करते हैं, वहां की भूमि पवित्र हो जाती हैः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज  संत ही भारत को पुनः विश्व गुरू बनाएंगेः महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- दिल्ली गट स्थित प्राचीन श्री बाला सुंदरी चर्तुभुजी देवी मंदिर में शनिवार को ब्रहमलीन महंत परमानंद गिरि महाराजए ब्रहमलीन महंत श्याम गिरि महाराज व ब्रहमलीन महंत हरि गिरि महाराज की स्मृति में वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। वार्षिक भंडारे में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को अखंड रामायण का पाठ हुआ और हवन.कीर्तन का आयोजन हुआ। शनिवार को श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें मुख्य अतिथि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वरए श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज रहे। महाराजश्री ने कहा कि जहां संत निवास करते हैं और जहां उनके चरण पड जाते हैं, वहां की भूमि पवित्र हो...

श्रीमहंत नारायण गिरि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की

Image
श्रीमहंत नारायण गिरि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की महाराजश्री ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण व तीन राज्यों में भाजपा सरकार बनने की दी बधाई  रिपोर्ट:- विकास कुमार  नई दिल्लीः-श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने गुरूवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। श्रीमहंत नारायण गिरि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण व मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ में शानदार विजय के साथ भाजपा की सरकार बनने की बधाई दी। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी पिंटू सुथार ने बताया कि श्रीमहंत नारायण गिरि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस दौरान धर्म चर्चा भी की। श्री...

जीएमएस ने फ्रीडम फाइटर्स को 109 रन से हराया

Image
जीएमएस ने फ्रीडम फाइटर्स को 109 रन से हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- जीएमएस व फ्रीडम फाइटर्स के बीच खेले गए मैच में जीएमएस 109 रन से विजयी रहा। जीएमएस ये मिले 283 रन के टारगेट के जवाब फ्रीडम फाइटर्स 173 रन ही बना पाया। मैन ऑफ मैच का पुरस्कार नाबाद शतक लगाने वाले अक्षत शर्मा को दिया गया। केडीपी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में जीएमएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व अक्षत शर्मा के 115 गेंद पर बनाए नाबाद 123 रन की मदद से 35 ओवर में 5 विकेट पर 282 रन का स्कोर खडा किया। अंश वत्सल ने 58 रन का योगदान दिया। अर्पित पांडे व दिव्यांश ने 2-2 विकेट लिए। 283 रन के लक्ष्य करा पीछा करते हुए फ्रीडम फाइटर्स 7 विकेट पर 173 रन ही बना पाया। दीप चौधरी ने 46 रन व दिव्यांश ने 34 रन का योगदान दिया। जय कश्यप व अवि शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

विश्व भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भगवान विष्णु के दशावतार से जीत दिल

Image
विश्व भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भगवान विष्णु के दशावतार से जीत दिल हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः विश्व भारती पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव की थीम भगवान विष्णु के दशावतार रहे। स्कूल के बच्चों ने   भगवान विष्णु के दशावतार पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का दिल जीत लिया। समय के कालातीत परिवर्तन के साथ भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए व संदेश दिया गया कि धर्म की रक्षा के लिए ही भगवान अवतार लेते हैं। समारोह की मुख्य अतिथि उर्मिला आर्य व विशिष्ट अतिथि नेशनल एथलीट डॉ ऋचा सूद ने वार्षिकोत्सव का उदघाटन किया। स्कूल के महासचिव विजय कुमार गंजू, सचिव संजीव भटट, एमएल नखासी, सरोज कौल व वीरेंद्र सहगल आदि भी मौजूद रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी पाठक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की व सभी अतिथियों का स्वागत किया।

वारियर क्रिकेट क्लब को हराकर श्री क्रिकेट क्लब ने दीवान टी 20 सुपर लीग जीती

Image
वारियर क्रिकेट क्लब को हराकर श्री क्रिकेट क्लब ने दीवान टी 20 सुपर लीग जीती हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः श्री किकेट क्लब ने वारियर क्रिकेट क्लब को 29 रन से हराकर दीवान टी 20 सुपर लीग जीत ली। श्री क्रिकेट क्लब के से मिले 186 रन के टारगेट के जवाब में वारियर क्रिके क्लब 156 रन पर आउट हो गया। दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में टॉस श्री क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने प्रशांत शर्मा केे 33, सौरव शर्मा के 28 तथा गौरव त्यागी व मगन के 20-20 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन का स्कोर बनाया। आमिर मलिक ने 3 व मोहनीश ने 2 विकेट लिए। 186 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वारियर क्रिकेट क्लब 18 ओवर में 156 रन पर आउट हो गया। भोलू ने 39 व एम शुएब ने 20 रन बनाए। प्रशांत शर्मा व मोहित गोस्वामी को 3-3 तथा आशीष भारद्वाज को 2 विकेट मिले। शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहित गोस्वामी को दिया गया।

मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लिखिराम चौधरी ने 3 सिल्वर मेडल जीते

Image
मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लिखिराम चौधरी ने 3 सिल्वर मेडल जीते हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः दिल्ली मास्टर्स एथलेटिक्स असोसिएशन द्वारा दिल्ली स्टेट मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में लिखिराम चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया और 3 सिल्वर मेडल जीते। दिल्ली स्टेट मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन 25 दिसंबर को जवाहर लाल नेहरू स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया था जिसमें दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों के एथलीटस ने भी भाग लिया। गाजियाबाद से चैंपियनशिप में लिखिराम चौधरी ने भाग लिया। उन्होंने डिस्कस थ्रो, हेमर थ्रो व जैवलीन थ्रो में भाग लिया और तीनों इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त करने के साथ 3 सिल्वर मेडल जीते।

रोजबेल पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस पर चार साहिबजादे फिल्म दिखाई गई

Image
रोजबेल पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस पर चार साहिबजादे फिल्म दिखाई गई हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को चार साहिबाजादे फिल्म दिखाई गई। यह फिल्म सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के चार सुपुत्रों ण् साहिबज़ादा अजीत सिंहए जुझार सिंहए ज़ोरावर सिंहए व फतेह सिंह के बलिदान पर आधारित है। फिल्म तुर्कों व मुग़लों द्वारा भारत पर हमलों से शुरु होती है। गुरु गोबिन्द सिंह ने हमलावरों का सामना करने के लिए खालसा की स्थापना कीए जिसके लिए धर्म की रक्षा हेतु मर मिटना ही जीवन का ध्येय था। इस फिल्म में चमकौर के युद्ध का चित्रण किया गया है जिसमें गुरु गोविंद सिंह के दोनों बड़े पुत्र अजीत सिंह व जुझार सिंह अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। वहीं दोनों छोटे पुत्रों ज़ोरावर सिंहज व फतेह सिंह को सरहिंद के नवाब वज़ीर खान द्वारा जीवित ही दीवार में चिनवा दिया गया। स्कूल के चेयरमेन जोगेंद्र सिंहए प्रिंसिपल धरमजीत कौर व डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने भी बच्चों व स्टॉफ के साथ मिलकर फिल्...

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, डीसीपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह का संजीव गुप्ता ने किया अभिनंदन

Image
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, डीसीपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह का संजीव गुप्ता ने किया अभिनंदन रिपोर्ट विकास कुमार गाजियाबाद :- कमिशनरेट में सिटी जौन के नये डीसीपी एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुवंर ज्ञानंजय सिंह का कोतवाली पहुचकर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए। गाजियाबाद में उनके बहतरीन कार्यकाल की शुभकामनाएँ भी भेंट की।

विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा ने मनाई महामना मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेई की जयंती..

Image
विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा ने मनाई महामना मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेई की जयंती.. हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद:- राजनगर दुर्गा टावर  स्थित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में महामना मदन मोहन मालवीय  व अटल बिहारी वाजपेई   जयंती के शुभ अवसर पर  पुष्प अर्पित कर   मनाई गई इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय/अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि इलाहाबाद में 25 दिसंबर 1861 में जन्मे पंडित मदन मोहन मालवीय अपने महान कार्यों के चलते महामना कहलाए गए मालवीय जी ने अपना केरियर इलाहाबाद जिला विद्यालय में एक शिक्षक के रूप में शुरू किया महामना मदन मोहन मालवीय जी शिक्षाविद थे उन्होंने 1915 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू की स्थापना की मालवीय जी ने एलएलबी करके पहले जिला अदालत और उसके बाद 1893 इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत की 1885 से 1907 के बीच तीन पत्रों हिंदुस्तान इंडियन यूनियन और अभ्युदय का संपादन किया नरम दल और गरम दल के बीच कड़ी का काम करते हुए स्वतंत्रता संग्रा...

कुछ तो है, जो हस्ती मिटती नहीं हमारी

Image
कुछ तो है, जो हस्ती मिटती नहीं हमारी - अउआ के 24वें वार्षिकोत्सव में पुरा छात्रों का देखने लायक रहा उत्साह - सुख-दुख साझा करने की निभाई रीति-प्रीति - सामयिक मुद्दों पर रखे विचार और भविष्य की बनाई रणनीति विशेष संवाददाता गाजियाबाद। लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में कल शाम इलाहाबाद विश्वविद्यालय पुरा छात्र संघ (अउआ) के 24वें वार्षिकोत्सव में देश-दुनिया के सामयिक सवालों पर जिस तरह पुरा छात्रों ने अपने विचार रखे, कहना पड़ेगा कि ‘‘कुछ तो है, जो हस्ती मिटती नहीं हमारी’’। इस समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके तमाम विद्वान, ब्यूरोके्रट्स, पत्रकार, उद्योपति, अधिवक्ता, शिक्षक और अन्य तमाम क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुए समारोह में मुख्य अतिथि इकॉनॉमिक कौंसिल आॅफ इंडिया के वरिष्ठ सलाहकार और कई विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर रहे डॉ. कमलेश मिश्रा ने कहा कि देश ही नहीं, दुनिया के तमाम देशों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने संस्थान और देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह का जज्बा इलाहाबाद के पुरा छा...

कथा रंग के कथा संवाद में प्रख्यात लेखक से. रा. यात्री को दी गई श्रद्धांजलि

Image
कथा रंग के कथा संवाद में प्रख्यात लेखक से. रा. यात्री को दी गई श्रद्धांजलि नए लेखक शास्त्रीयता के बजाए लोक में पैठ बनाएं : सूर्यनाथ सिंह  कहानी बर्फ की तरह ठोस नहीं पानी सी प्रवाहित दिखनी चाहिए : विकास मिश्रा     विशेष संवाददाता    गाजियाबाद। वरिष्ठ लेखक व पत्रकार सूर्यनाथ सिंह ने कथा संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व भर में कहानी के जनक हम हैं लेकिन आधुनिक कहानी इसका भारतीय स्वरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि नए लेखकों को शास्त्रीयता के बजाए लोक में पैठ बनाने वाली रचनाएं देने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि लोक साहित्य पीढ़ियों तक जिंदा रहता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आज का रचनाकार अपने समय को रचने के साथ ही मनुष्यता को भी रच रहा है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ लेखक व पत्रकार विकास मिश्रा ने कहा कि कहानी पानी की तरह प्रवाहित होती दिखाई देनी चाहिए, बर्फ की तरह स्थूल नहीं। उसकी रवानगी से लगना चाहिए कि गंगा गंगोत्री से उतर कर गंगा सागर तक जा रही है।   होटल रेडबरी में कथा रंग की ओर से आयोजित 'कथा संवाद' में विकास मिश्रा ने ...

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को जेड प्लस सुरक्षा की मांग को लेकर हर की पौड़ी के पदयात्रा पर निकले उनके शिष्य

Image
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को जेड प्लस सुरक्षा की मांग को लेकर हर की पौड़ी के पदयात्रा पर निकले उनके शिष्य हमारे गुरु को अनाथ ना समझें केंद्र सरकार-यति रामस्वरूपानंद जी महाराज महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी की हत्या के बाद कोई हिन्दू सुरक्षित नहीं रहेगा-यति रणसिंहानंद जी महाराज हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद:- 2 हफ्ते तक हरिद्वार में आश्रम आश्रम भ्रमण करके सन्तो से अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी के लिये जेड प्लस सुरक्षा के लिये हस्ताक्षर अभियान चला कर आज हर की पौड़ी से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के लिये पदयात्रा के रूप में दिल्ली की ओर चल दिये यति सन्यासी।अब ये सब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर पहुँच के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा मिलने तक आमरण अनशन करेंगे।दिल्ली में उनके साथ अनशन में बहुत बड़ी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। हर की पौड़ी से रवाना होते हुए यति रामस्वरूपानंद जी महाराज ने कहा की केंद्र सरकार उनके गुरु को अनाथ ना समझे।आज लाखो हिन्दू युवा उनके लिये अपने...

रोजबेल पब्लिक स्कूल में विंटर कॉनिवाल फन एंड फ्रोलिक धूमधाम से मना

Image
रोजबेल पब्लिक स्कूल में विंटर कॉनिवाल फन एंड फ्रोलिक धूमधाम से मना हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विंटर कॉनिवाल फन एंड फ्रोलिक का आयोजन धूमधाम से किया गया। विंटर कॉनिवाल में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उदघाटन स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढाने व नया जोश जगाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्हें शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने करा मौका मिलता है। अतः सभी बच्चों को ऐसे आयोजन में भाग लेना चाहिए। स्कूल के बच्चों ने पंजाब समेत अनेक राज्यों के लोक नृत्यों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्रिसमस सेलिब्रेशन, घोस्ट रूम, फैशन शो, योगा के अलावा फूड स्टॉल आकर्षण के केंद्र रहे। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने सभी का स्वागत किया।

श्री श्याम प्रभु के षष्टम वार्षिकोत्सव में श्याम भजनों पर घंटो झूमे श्रद्धालु

Image
श्री श्याम प्रभु के षष्टम वार्षिकोत्सव में श्याम भजनों पर घंटो झूमे श्रद्धालु हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा रविवार को वोल्गा पैलेस मालीवाडा में श्री श्याम प्रभु खाटू के षष्टम वार्षिकोत्सव व 90 वें मासिक संकीर्तन का किया गया। वार्षिकोत्सव में शहर भर से श्याम प्रेमी पधारे। बाबा की ज्योत प्रचंड अनिल कुमार व उषा गर्ग ने की। श्याम बाबा का पाठ संदीप सुल्तानिया द्वारा किया गया। नाटक के माध्यम से बर्बरीक जन्मए शीश का दान व बर्बरीक से बाबा श्याम बनने तक के सफर का मंचन किया गया जिसे देखकर भक्त भाव-विभोर हो गए। श्याम भजनों पर श्याम भक्त घंटों झूमते रहे।  बाबा का भव्य दरबार, छप्पन भोग व श्याम रसोई आकर्षण का केंद्र रही। आयोजक दिनेश कुमार गोयल ने सभी का स्वागत किया।  अंबरीश कुमार बंसल, प्रदीप कुमार गर्ग, ब्रजेश गर्ग, हरिमोहन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि ने भी सहयोग दिया।

अवि शर्मा के हरफनमौला खेल की मदद से जीती श्री माधव क्रिकेट अकैडमी

Image
अवि शर्मा के हरफनमौला खेल की मदद से जीती श्री माधव क्रिकेट अकैडमी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादःजेडप्रो लीग अंडर 12 में श्री माधव क्रिकेट अकैडमी व डीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच सोशल स्पोर्टस क्रिकेट ग्राउंड परं खेले गए लीग मैच में श्री माधव क्रिकेट अकैडमी 6 विकेट से विजयी रही। 206 रन के टारगेट को टीम ने 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। टॉस श्री माधव क्रिकेट अकैडमी ने जीता व डीएस क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। डीएस क्रिकेट अकैडमी अवि शर्मा की घातक गेंदबाजी के आगे 32.4 ओवर में 205 रन पर आउट हो गई। सबसे अधिक 67 रन का योगदान अतिरिक्त रनों का रहा। कप्तान श्रुति पांडे ने नाबाद 53 रन व यजुर तेवतिया ने 35 रन बनाए। अवि शर्मा ने 8 ओवर में 42 रन देकर 6 विकेट लिए। 2 विकेट लक्ष्य अग्रवाल को मिले। जवाब में श्री माधव क्रिकेट अकैडमी ने टारगेट का पीछा करते हुए 38.4 ओवर में 4 विकेट पर 211 रन बनाकर मैच में 6 विकेट से जीत प्राप्त की। मौलिक भटनागर की 98 रन की पारी खेली। अवि शर्मा ने 34 व नमन शर्मा नेे 30 रन का योगदान दिया। अरनव तिवारी 20 व रजत मलिक 19 रन बन...

सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में दो दिवसीय पॉम-पॉम शो का हुआ समापन

Image
सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में दो दिवसीय पॉम-पॉम शो का हुआ समापन  बच्चों का हंसना, खेलना और सीखना ही उनके उत्कर्ष के लिए महत्वपूर्ण : उर्वशी अग्रवाल    विशेष संवाददाता    गाजियाबाद। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित दो दिवसीय पॉम-पॉम शो का समापन बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास से हुआ। शो के पहले दिन नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मोहक व प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए विश्व शांति, भाईचारे, जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नेहरू नगर स्थित शाखा में नर्सरी, केजी और प्रेप के बच्चों की मासूम मुस्कान और उनके उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री उर्वशी अग्रवाल ने बच्चों की अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल का प्रांगण बच्चों की उड़ान का वह आकाश होता है जहां से हर बच्चे की दिशा का निर्धारण होता है। अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि  बचपन ही वह समय है जब हमारा जीवन अदभुत और समृद्ध होता है। बच्चों का हंसना, खेलना और सीखना उनके उत्कर्ष के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने  कार्यक्रम म...

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कृष्ण लीला से किया मंत्रमुग्ध

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कृष्ण लीला से किया मंत्रमुग्ध  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबाद:- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई की कला एकीकृत परियोजना के तहत कृष्ण.लीला का आयोजन हुआ। पंचतत्व पर आधारित प्रस्तुति को भी सभी ने सराहा। समारोह का उदघाटन स्कूल की डायरेक्टर मुनीष अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जहां बच्चों की प्रतिभा निखरती हैए वहीं उनका आत्मविश्वास भी बढता है। साथ ही अपने देश की सभ्यताए संस्कृति आदि के बारे में भी पता चलता है।  अतः बच्चों को ऐसे आयोजन में अवश्य भाग लेना चाहिए। कक्षा 2 व कक्षा 5 के बच्चों ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को अपने अभिनय से जीवंत कर दिया। पंचतत्व पृथ्वीए आकाषए वायुए जल तथा अग्नि के माध्यम से बच्चों ने ष्एकता मे बल है, का सन्देश भी दिया।

जीएस इलेविन दीवान डे नाइट क्रिकेट लीग का विजेता बनी

Image
जीएस इलेविन दीवान डे नाइट क्रिकेट लीग का विजेता बनी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद:- दीवान डे नाइट क्रिकेट लीग का फाइनल जीएस इलेविन व आरसीसी इलेविन क्लब के बीच खेला गया। 5 विकेट की जीत के साथ जीएस इलेविन लीग का विजेता बन गया। फाइनल दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया और आरसीसी इलेविन क्लब ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने जैरी की 97 रन व सतेंद्र सिंह की नाबाद 66 रन की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन का स्कोर बनाया। ऋषभ ने 3, राहुल त्यागी व कपिल नागर ने 1-1 विकेट लियाा। जीएस इलेविन ने 2 गेंद शेष रहते 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए और फाइनल में जीत दर्ज कर लीग का विजेता बन गया। राहुल त्यागी ने नाबाद 54 व रिंकू शर्मा ने नाबाद 20 रन बनाए। रहे। शिवम देवल ने 60 व सुमित राणा ने 38 रन का योगदान दिया। मनु चौधरी ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राहुल त्यागी को दिया गया।

व्यापारियों के साथ सदैव खड़ा मिलूंगा: संदीप बंसल

Image
व्यापारियों के साथ सदैव खड़ा मिलूंगा: संदीप बंसल रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाज़ियाबाद  :- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने अपने मुख्य कार्यालय पर लगभग 50 व्यापारियों को शामिल कर अपने व्यापार मंडल का विस्तार किया। व्यापार मंडल की तीन इकाइयां नई बनाई गई 1-साइकिल एसोशियन का गठन किया 2- कैला भट्टा व्यापार मंडल का गठन किया 3-पटेल नगर व्यापार मंडल का गठन किया 4-लोहा मंडी से लेकर गाजियाबाद के अनेक व्यापारीयों व्यापार मंडल से जोड़ा गया। सभी व्यापारियों को फूलों की माला पहनाकर और नियुक्ती पत्र देकर स्वागत किया। जिसमें प्रमुख रूप से साइकिल एसोसिएशन ,कैला भट्टा व्यापार मंडल, पटेल नगर व्यापार मंडल, लोहा मंडी से लेकर जनपद गाजियाबाद के निम्न व्यापारी शामिल हुए। इस अवसर पर विपिन कौशिक, राम अवतार गर्ग, दीपक कुमार पुनिया ,नरेन्द्र कुमार बिल्लू,सुमित चौधरी, सुधीर कौशिक , पुलकित गोयल, हरिओम, करण मल्होत्रा ,प्रताप, सौरभ अग्रवाल ,सुरेश जैन ,राहुल गोयल, दीपक ,जीतू सेठी, नितिन ,सुमित त्यागी, कृष्ण शर्मा, समीर अहमद, शाकिर मलिक, डा.हबीब...

श्रम मंत्रालय की ओर से नई जिम्मेदारी के मिलने पर संजीव गुप्ता ने किया जिलाधिकारी का धन्यवाद

Image
श्रम मंत्रालय की ओर से नई जिम्मेदारी के मिलने पर संजीव गुप्ता ने किया जिलाधिकारी का धन्यवाद  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा सरकार को श्रम सतर्कता समिति के गठन के लिए समरकूल के चेयरमैन व प्रसिद्ध उघोगपति और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता का गाजियाबाद जिले से नाम अनुमोदित किया गया था। जिसके पश्चात श्रम मंत्रालय की ओर से जिला सतर्कता समिति के सदस्य के रूप में संजीव कुमार गुप्ता को सतर्कता समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस नई जिम्मेदारी को मिलने के पश्चात संजीव गुप्ता व उनके अनुज राजीव गुप्ता ने डीएम आवास पर जाकर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया। तथा जिलाधिकारी ने भी संजीव गुप्ता को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भेंट की।

सपाइयों ने घेरा जिला मुख्यालय, सरकार के खिलाफ चूड़ी लेकर किया प्रदर्शन

Image
सपाइयों ने घेरा जिला मुख्यालय, सरकार के खिलाफ चूड़ी लेकर किया प्रदर्शन रिपोर्ट:- विकास कुमार  यूपी/गाजियाबाद:- संसद से विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किये जाने के खिलाफ गाजियाबाद में आज सपाइयों ने जिला मुख्यालय का जोरदार घेराव किया। यहां बड़ी संख्या में सपा के पुरुष और महिला कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और चूड़ियां लेकर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी सपाइयों संसद से सस्पेंड किए गए सांसदों को बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भी भेजा, जिसमें केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में शामिल सपा नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार 142 सांसदों का निलंबन कर चुकी है। सांसदों की केवल यह मांग थी कि संसद पर जो हमला हुआ है उसके बारे में प्रधानमंत्री या गृहमंत्री अपना बयान दें। केंद्र सरकार का यह दायित्व है कि अगर सांसद प्रश्न पूछते हैं तो उसका उत्तर दें। लेकिन उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन न करते हुए सांसदों को ही बर्खास्त कर दिया। यह लोकतंत्र की हत्या है, संवि...

श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गीता जयंती

Image
श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गीता जयंती रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- 5158 वीं गीता जयंती सिद्ध पीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। प्रातः काल भगवान शालिग्राम का दूध, दही, घी, मधु शक्कर एवं गंगाजल से अभिषेक हुआ। उसके बाद श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के आचार्य गणों द्वारा वेद मंत्रों के बीच श्रीमद्भगवद्गीता, तुलसी माता का पूजन-अर्चन व गीता पाठ किया गया। इस अवसर पर श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि आज से 5158 वर्ष पूर्व रविवार के दिन प्रातः 9.20 बजे पर जब कुरुक्षेत्र के मैदान में नर के अवतार अर्जुन मोह ग्रस्त थे, तब नारायण के अवतार भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश दिया और मोह में पड़े अर्जुन को अपना विराट स्वरूप दिखाकर उनके मोह को दूर किया। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को बताया था कि मैं ही परम तत्व हूं मेरे अतिरिक्त इस संसार में कोई दूसरा नहीं है। जो देवताओं की...

संजीव गुप्ता बने श्रम सतर्कता समिति के सदस्य

Image
संजीव गुप्ता बने श्रम सतर्कता समिति के सदस्य                      रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाज़ियाबाद  :- उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गाजियाबाद जिलाधिकारी द्वारा श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला श्रम सतर्कता समिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को सदस्य नामित किया है। इस जिम्मेदारी के लिए संजीव कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार सहित जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी इमानदारी से निभाते हुए श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए कार्य करैगे।

17 को होगा नार्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन।

Image
17 को होगा नार्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन। रिपोर्ट:- विकास कुमार  ग़ाज़ियाबाद। कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 17 दिसम्बर को स्थानिय ईश्वर चंद इंटर कालेज में किया जायेगा। सोसाइटी के महासचिव एवं आयोजन अध्यक्ष राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में ग़ाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा आदि के लगभग 250 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। जिनके मैडल, ट्राफी, भोजन आदि की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। संस्था के अध्यक्ष एवं आयोजन चेयरमैन विजय कौशिक के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री चंद शर्मा सदस्य  विधान परिषद उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा होगा उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पिछले वर्ष भी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में कराया गया था जिसमे दुनिया का सबसे बड़ा कप जिसकी उचाई 22 फ़ीट एवं वजन 526 था। जो कि विश्व रेकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। साथ ही कई विश्व रिकॉर्ड भी संस्था द्वारा बनाये गए है। इसी कड़ी में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा...

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एकलव्य शूटिंग अकैडमी के निशानेबाजों ने कमाल दिखाया

Image
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एकलव्य शूटिंग अकैडमी के निशानेबाजों ने कमाल दिखाया   हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः भोपाल में 66 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 9 व 10 दिसंबर को हुआ था। चैंपियनशिप में एकलव्य शूटिंग अकैडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पदक जीतने के साथ देश की टीम में चयन के लिए क्वालीफाई भी किया। अकैडमी के कोच रईस मलिक ने बताया कि भोपाल में हुई चैंपियनशिप में अकैडमी के पवन यादव ने .32 बोर सेंटर फायर पिस्टल 25 मीटर आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में कांस्य पदक व .22 बोर 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में  सिल्वर मेडल जीता। पवन यादव इंटरनेशनल निशानेबाज हैं और नेशनल-इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वाजिद ने उधार की पिस्टल से .22 बोर फ्री पिस्टल 50 मीटर जूनियर मैन वर्ग में और 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन वर्ग मे इंडिया शूटिंग टीम ट्रायल  के लिए क्वालीफाई किया। इसिता मलिक ने उधार की पिस्टल से 10 मीटर जूनियर और सीनियर वूमेन वर्ग व .22 बोर वर्ग...

हेरिटेज पब्लिक स्कूल ने चतुर्थ अतुल मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

Image
हेरिटेज पब्लिक स्कूल ने चतुर्थ अतुल मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट जीता  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में आयोजित चतुर्थ अतुल मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को हेरिटेज पब्लिक स्कूल व जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। 137 रन की जीत के साथ हेरिटेज पब्लिक स्कूल ने टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल में टॉस जीतकर हेरिटेज पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी की व 30 ओवर में 199 रन बनाए। केशु ने 95 रन की पारी खेली। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल 17 ओवर में 62 रन पर ही ढेर हो गया। लक्ष्य ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार केशु को 95 रन की पारी खेलने के लिए दिया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता व निदेशक मुनीश अग्रवाल ने बैस्ट बैट्समैन का पुरस्कार एकल्वय पब्लिक स्कूल के हर्ष, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार हेरिटेज पब्लिक स्कूल के अंश व मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार हेरिटेज पब्लिक स्कूल के ही केशु को दिया गया।

गुरूकुल द स्कूल में बच्चों ने कला संगम. सांस्कृतिक समागम में दिखाई प्रतिभा

Image
गुरूकुल द स्कूल में बच्चों ने कला संगम. सांस्कृतिक समागम में दिखाई प्रतिभा हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः युवा प्रतिभा प्रदर्शन, राज्य की समृद्ध लोककला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह की पहल पर जिला प्रशासन ने कला संगम. सांस्कृतिक समागम का आयोजन शुरू किया है। समागम के तहत. गुरुकुल द स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ अभिनव गोयल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडशिनल पीएस देवेंद्र सिंहए भाजपा के जिला सचिव पवन सोम ने भाग लिया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लोक कथा मंचन, लोक नृत्य, लोक गीत गायन, शायरी, चित्रकला, मूर्ति कलाए हस्तशिल्प आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने मूर्ति कला व हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी भी लगाई जिसमें अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार की गई उपयोगी वस्तुएं आकर्षण का केंद्र रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने सभी का स्वागत किया।

अक्षत शर्मा के बावजूद टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 5 विकेट से हार गई

Image
अक्षत शर्मा के बावजूद टीपीजी क्रिकेट अकैडमी 5 विकेट से हार गई   हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः - टीपीजी क्रिकेट अकैडमी के अक्षत शर्मा ने प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब के खिलाफ शानदार शतक लगाया। इसके बावजूद टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पडा। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी से मिले 217 रन के लक्ष्य को प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। दोनों टीमों के बीच मैच क्रिकेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने अक्षत शर्मा के 98 गेंद पर बनाए शानदार शतक 100 रन की मदद से 40 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बनाए। अव्यक्त त्यागी ने नाबाद 44 रन व संजय तन्नू ने 37 रन का योगदान दिया। अंकित कुशवाहा को 2 विकेट मिले। जीत के लिए मिले 217 रन के लक्ष्य को प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब ने 39 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। अविनाश सिंह ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। प्रिंस भूषण ने 41 रन, रितेश ने 28 रन व वंश त्यागी ने 26 रन का योगदान दिया। अवि शर्मा ने 2 विकेट लिए। .............

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल को हराकर हैरिटेज अकैडमी अतुल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल को हराकर हैरिटेज अकैडमी अतुल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार प्रताप विहार में आयोजित चतुर्थ अतुल मैमोरियल अन्तर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल समेत चार मैच खेले गए। सेमीफाइनल में जीत के साथ हैरिटेज एकैडमी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। हैरिटेज अकैडमी ने सेमीफाइनल में मेजबान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल को हराया। मैन ऑफ द मैच हैरीटेज एकैडमी के केषू रहे। हैरिटेज एकैडमी ने इससे पहले लीग मैच में डीपीएस सिद्धार्थ विहार को हराया। मैन ऑफ द मैच हैरिटेज एकैडमी के रणविजय रहे। एकलव्य पब्लिक स्कूल तथा सेन्ट थामस इन्द्रपुरम के बीच हुए मैच में एकलव्य पब्लिक स्कूल विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच एकलव्य पब्लिक स्कूल के हर्ष रहे। विषाल इन्टरनेषनल स्कूल व जेकेजी इन्टरनेषनल स्कूल के बीच हुए मैच में जेकेजी इन्टरनेषनल स्कूल विजयी रहा। मैन ऑफ द मैच जेकेजी इन्टरनेषनल स्कूल के उवेद रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।  ---------

चतुर्थ अतुल मैमोरियल अन्तर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू

Image
चतुर्थ अतुल मैमोरियल अन्तर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू  पहले दिन न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल व दल्ली पब्लिक स्कूल सिद्वार्थ विहार विजयी रहे  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में चतुर्थ अतुल मैमोरियल अन्तर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू हो गया। टूर्नामेंट में एक दर्जन से अधिक स्कूलों की क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि आई0पी0एस0 निपुण अग्रवाल, स्कूल निदेषिका मुनीष अग्रवाल तथा स्कूल प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।  बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें मोटिवेषनल सॉंन्ग एवम् क्रिकेट डांस आकर्षण के केन्द्र रहे। टूर्नामेंट मेजबान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त गौड इन्टरनेषनल स्कूल सिदार्थ विहार, डी0ए0वी पब्लिक स्कूल प्रताप विहार, जे0के0जी इन्टरनेषनल स्कूल विजय नगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल सिद्वार्थ विहार, विषाल इन्टरनेषनल स्कूल नोयडा, एकलव्य पब्लिक स्कूल मुराद नगर, ब्लूम पब्लिक स्कूल, इन्द्रापुरम पब्लिक स्कूल, सेन्ट था...

सनातन राष्ट्र समर्थन यात्रा का शुभारंभ ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने झंडी दिखाकर रवाना किया

Image
सनातन राष्ट्र समर्थन यात्रा का शुभारंभ ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने झंडी दिखाकर रवाना किया रिपोर्ट:- विकास कुमार    गाजियाबाद विश्व हिंदू महासंघ के तत्वाधान में सनातन राष्ट्र समर्थन यात्रा विश्व हिंदू महासंघ  भारत को सनातन राष्ट्र बनाने का आवाहन करता है इस उपलक्ष में गौरीशंकर मंदिर बी ब्लॉक लोहिया नगर रथ यात्रा गौरीशंकर मंदिर से विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने झंडी दिखाकर के रवाना किया इस यात्रा का नेतृत्व मंडल प्रभारी जिला प्रभारी सागर शर्मा कर रहे थे  यह यात्रा विभिन्न मार्गो से चलकर लोहिया नगर मार्केट मालीवाडा चौक डासना गेट घंटाघर  चौपला मन्दिर नवयुग मार्केट ठाकुर द्वारा पुराना बस स्टैंड से मेरठ रोड से मुरादनगर प्रस्थान कि इस अवसर पर विजय कौशिक संजय तिटोरिया,शरद तितोरिया,  अरुण शर्मा, सनी तिटोरिया, ललित शर्मा, अभिषेक शर्मा, मोहित अग्रवाल, सहित सैकड़ो देशभक्त मौजूद थे यात्रा को लेकर चल रहे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा डॉक्टर आकाश वीर प्रदेश...