Posts

Showing posts from July, 2024

पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया

Image
पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी से चर्चा कर सावन शिवरात्रि के लिए विशेष व्यवस्था बनाई  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबादः-सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में शुक्रवार को सावन शिवरात्रि को लाखों कांवडि़एं व शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक के दौरान किसी भी शिवभक्त को कोई परेशानी ना हो, इसकी बागडौर स्वयं पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने संभाल ली है। अजय कुमार मिश्र ने बुधवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात की और सावन शिवरात्रि की व्यवस्थाओं को लेकर उनसे चर्चा की। अजय कुमार मिश्र ने मंदिर में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों के साथ मंदिर व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहां किस तरह की व्यवस्था होगी, इसको लेकर दिशा-निर्देश दिए। ...

शार्कस इलेविन ने ऑल स्टार चैपियंस गाजियाबाद को हराया

Image
शार्कस इलेविन ने ऑल स्टार चैपियंस गाजियाबाद को हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- डिफेंडर्स सीजन 2 टी 20 का सुपर लीग मैच शार्कस इलेविन व ऑल स्टार चैपियंस गाजियाबाद के बीच खेला गया। मैच में शार्कस इलेविन 2 विकेट से विजयी रही। न्यू क्रिकेज पर खेले गए मैच में शार्कस इलेविन ने टॉस जीता और ऑल स्टार चैंपियंस गाजियाबाद को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। ऑल स्टार चैंपियंस गाजियाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। दिवाकर त्यागी ने 25 गेंद पर 9 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली। तस्ण ने 36 गेंद पर 8 चौकों व 2 छक्कोंकी मदद से 56 रन बनाए। हितेश ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। शार्कस इलेविन ने 19.2 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाकर मैच 2 विकेट से जीत लिया। अंकित सक्सेना ने 24 गेंद पर 4 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 44 रन, शुभम खन्ना ने 21 गेंद पर एक चौके व 4 छक्कों की मदद से 37 रन व कप्तान आकाश पांडे ने 18 गेंद पर 3 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। भानु ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। रविश वर्मा ने 3 विकेट लिए...

रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शिव-पार्वती बनकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Image
रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शिव-पार्वती बनकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- भूड भारत नगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सावन शिवरात्रि का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया। शिव-पार्वती, नंदी व गण बने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के डायरेक्टर यशमीत सिंह व प्रधानाचार्य गुनीत कौर ने बताया कि अवकाश के बावजूद स्कूल के बच्चे बुधवार को घर से भगवान शिव, माता पार्वती की वेशभूषा में स्कूल आए और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा भगवान शिव की आराधना आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जहां सावन शिवरात्रि पर्व की बधाई दी, वहीं सभी से पर्यावरण व जल संरक्षण की अपील भी की। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से बताया कि सावन शिवरात्रि पर हम बहुत दूर पैदल चलकर गंगाजल लाते हैं और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इससे हम जल के महत्व का भी पता चलता है। जल ही जीवन है, अतः इसका संरक्षण करना हम सभी का कर्त्तव्य है।

अवि शर्मा की शानदार गेंदबाजी भी जीएमएस स्पोटर्स को जीत नहीं दिला पाई

Image
अवि शर्मा की शानदार गेंदबाजी भी जीएमएस स्पोटर्स को जीत नहीं दिला पाई हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- जीआर स्टेडियम पर खेले जा रहे जेके अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीएमएस स्पोटर्स को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पडा। टीम को वीआर इलेविन ने 5 विकेट से हरा दिया। जीएमस स्पोटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 32 ओवर में 67 रन पर आउट हो गया। कप्तान निर्वाण ने 22 रन, शंकर ने 17 रन व देवज्ञ ने 14 रन का योगदान दिया। शुभम ने आठ ओवर में 6 रन देकर 5 लिए। उत्सव को 2 विकेट मिले। वीआर इलेविन ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 70 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। हार्दिक कुमार ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। अवि शर्मा ने 8 ओवर में 6 मेडन रखते हुए सिर्फ 5 रन दिए और 4 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शुभम व मैन ऑफ द फाइटर का पुरस्कार अवि शर्मा को दिया गया।

श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए देश भर के भक्त श्रद्धालु पहुंचे

Image
श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए देश भर के भक्त श्रद्धालु पहुंचे सावन में उनकी पूजा, अभिषेक, शिव स्तुति, मंत्र जाप का खास महत्व हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर शिव की विशेष पूजा करने का विधान है हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबादः- शहर के ऐतिहासिक सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को देश भरके श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना के लिए लाईनों में लगे हुए हैंें। मंदिर परिसर ही नहीं आसपास का क्षेत्र भी भगवान दूधेश्वर, हर हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंजायमान हो रहा है। मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार के जलाभिषेक क सिलसिला तो रात्रि 12 बजे से शुरू हुआ, मगर भक्तों की लाईन रात्रि 10 बजे से ही लगने लगी थी। मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने सबसे पहले भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की व जलाभिषेक ...

श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने धर्मपाल गर्ग का हालचाल जाना

Image
श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने धर्मपाल गर्ग का हालचाल जाना  महाराजश्री की प्रेरणा से धर्मपाल गर्ग ने दूधेश्वर नाथ मंदिर का जीर्णोद्वार कराया है उनका व उनका पूरा परिवार भगवान दूधेश्वर की सेवा के लिए दिन-रात समर्पित रहता है भामाशाह के नाम है धर्मपाल गर्ग की ख्याति हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट :- विकासकुमार गाजियाबादः- श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज रविवार को श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग से दिल्ली में उनके निवास पर मिले और उनका हालचाल जाना। धर्मपाल गर्ग ने परिवार समेत महाराजश्री का स्वागत अभिनंदन किया और सावन के दूसरे सोमवार व श्रावण शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर उनसे चर्चा की। सावन सोमवार हो या श्रावण शिवरात्रि, महाशिवरात्रि या जन्माष्टमी व अन्य पर्व हों, मंदिर में सभी व्यवस्थाएं धर्मपाल गर्ग की ओर से ही कराई जाती हैं, जिसकी हर कोई सराहना करता है। श्रावण शिवरात्रि की सभी तैयारियां भी व...

जीपए के उत्तम स्कूल पर 4 दिन से चल रहे धरने को मिला "राष्ट्रीय सैनिक संस्था" का समर्थन

Image
जीपए के उत्तम स्कूल पर 4 दिन से चल रहे धरने को मिला "राष्ट्रीय सैनिक संस्था" का समर्थन  कर्नल टीपीएस त्यागी की उत्तम स्कूल को सीधी चेतावनी यदि गरीब बच्चों को दाखिला नहीं दिया गया  तो उसका विकास तो दूर , स्कूल चलाना भी हो जायेगा मुश्किल  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स के सामने गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ आरटीई के गरीब बच्चों के माँ बाप के धरने का चौथा दिन था | इस धरने को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गाजियाबाद इकाई के गौरव सैनानी और देश भक्त नागरिक भी सभा स्थल पर पहुंचे |  राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की अब 1947 वाला "जी हुजूर" रुख खत्म हो चुका है । मिडिल क्लास का घोर शोषण करने वाले प्राइवेट स्कूलों को नियमों का पालन करना होगा । सरहद पर तैनात सिपाही आज यह सोचने लगा है की क्या मैं ऐसे लोगों के लिए जान दूं जो मेरे देश के गरीब बच्चों को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं | उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स ने यदि त...

प्रकृति ही हमारी असली संपत्ति है, इसका संरक्षण करना हम सभी का पहला कर्त्तव्य हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

Image
प्रकृति ही हमारी असली संपत्ति है, इसका संरक्षण करना हम सभी का पहला कर्त्तव्य हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर नगर निगम ने श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में पौधरोपण किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार गाजियाबादः- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर रविवार को नगर निगम द्वारा सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि हमारे देश में प्रकृति की प्राचीन समय से ही प्रकृति की पूजा-अर्चना होती आई है। हमने वृक्षों को भगवान का रूप मानकर उनकी सेवा व आराधना की। यही कारण रहा कि प्राचीन समय में हमारा देश इतना समृद्ध था कि सोने की चिडिया कहलाता था। देश ही नहीं पूरे विश्वकी असली संपत्ति प्रकृति ही है। अतः इसका हम ...

सावन के पहले सोमवार को दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमडे भक्तों से दूधेश्वरमय हो गया गाजियाबाद

Image
सावन के पहले सोमवार को दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमडे भक्तों से दूधेश्वरमय हो गया गाजियाबाद देश के कई राज्यों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की जिलाधिकारी समेत कई केंइ्रीय विभागों के अधिकारियों ने भी पूजा.अर्चना की  इस बार की कांवड़ यात्रा दिव्यए भव्य व यादगार होगीः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः - सावन के पहले सोमवार को ऐतिहासिक श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में उमडे भक्तों के सैलाब से पूरा गाजियाबाद ही दूधेश्वरमय हो गया। देश के कई राज्यों से भक्त पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे और भगवान दूधेश्वर के जलाभिषेक का सिलसिला रात्रि 12 बजे तक चला। उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के कई विभागों के अधिकारियों ने मंदिर में पूजा.अर्चना कर रूद्राभिषेक किया और श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पत्...

नगर निगम गाजियाबाद पर 8 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी जो आज मांगे पूरी होने पर समाप्त कर दी गई

Image
नगर निगम गाजियाबाद पर 8 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी जो आज मांगे पूरी होने पर समाप्त कर दी गई  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:-नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की मांगो को लेकर नगर निगम  में हडताल जारी  नगर आयुक्त ने  लिखित में सभी मांगो को मान लेने पर समाप्त कर दिया गया है। इसमें महापौर सुनिता दयाल ने भी नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए तत्काल मांगो को पूरा करवाने का भी आवश्वासन दिया तथा अहम भूमिका में पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद पप्पू पहलवान, पार्षद नीरज गोयल, अनिल कल्याणी, सिकन्दर सूद भाजपा नेता शामिल रहे इन सभी मांगो को पूरा होने पर गाजियाबाद नगर निगम के समस्त सफाई कर्मचारियों को अधिक लाभ मिलेगा वहीं संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से समस्त अधिकारियों, महापौर तथा नगर आयुक्त महोदय का समस्त पत्रकार बन्धुओं का कोटी कोटी धन्यवाद। इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ से सतीश पार्चा, आकाश चन्देल, विकास धिंगान, नरेश चारण, जितेन्द्र सूद, गुलशन ...

गुरुकुल द स्कूल में एप्रिसिएशन डे का आयोजन हुआराष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले स्कूल के 450 छात्र.छात्राओं को किया गया सम्मानित

Image
गुरुकुल द स्कूल में एप्रिसिएशन डे का आयोजन हुआ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले स्कूल के 450 छात्र.छात्राओं को किया गया सम्मानित हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- गुरुकुल द स्कूल में एप्रिसिएशन डे का आयोजन किया गया। समारोह मेंसत्र 2023-2024 में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले होनहार 450 छात्र.छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि हैड ऑफ रशियन लैंग्वेज एजुकेशनल सेंटर एंड रशियन सेंटर ऑॅफ सांइस एंड कल्चर डायनाक अकैटरिना, विशिष्ट अतिथि हैड ऑफ एजुकेशन कोपरेशन डिपार्टमेंट रशियन हाउस इंडिया नई दिल्ली विक्टर गोरलाइक, अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर जनरल डॉ आर के अग्रवाल व आरएसआईपी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गौरी गुप्ता ने समारोह का उदघाटन किया। छात्-.छात्राओं को बडिंग आर्टिस्ट, बैस्ट डिबेटर, क्रिएटिव राइटर, मैथ्स विजर्ड, कंप्यूटर विजर्ड एवं साइंस सिनर्जिड, नाइटेंगल अवार्ड, बैस्ट ड्रामेटिक्स, ऑल राउंडर, पतंजलि अवार्ड, कंसिस्टेंट परफॉर्मर अवार...

साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने कोक्सिकन एवेंजर्स को हराया

Image
साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने कोक्सिकन एवेंजर्स को हराया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- साहिबाबाद स्टार्स इलेविन व कोक्सिकन एवेंजर्स के बीच मैच खेला गया। मैच में साहिबाबाद स्टार्स इलेविन 27 रन से विजयी रही। क्रिकहीरो क्लब राजनगर एक्सटेंशन के मैदान पर खेले गए मैच में साहिबाबाद स्टार्स इलेविन ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन का स्कोर खडा किया। शर्मा ने 40 गेंद पर सबसे अधिक 54 रन बनाए। हिमांशु पांडे ने 20 गेंद पर 34 व निहित ने 18 गेंद पर 30 रन बनाए। प्रवीण जैन व अमित जोशी को 2-2 विकेट मिले। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोक्सिकन एवेंजर्स की टीम 17.4 ओवर में 167 रन पर आउट हो गई। ओपनर नकुल पंडित ने 28 गेंद पर 63 रन की पारी खेली, मगर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अमित जोशी ने 43 रन का योगदान दिया। जेम्स चौधरी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 व निहित ने 2.5 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।

अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ व दक्ष प्रजापति सेवा समिति ने भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई

Image
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ व  दक्ष प्रजापति सेवा समिति ने भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ की गाजियाबाद इकाई व दक्ष प्रजापति सेवा समिति सिहानी ने भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती के वी फॉर्म सिहानी रोड में मनाई। समारोह में बडी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला ने भगवान दक्ष प्रजापति की मूर्ति पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व सभी से भगवान दक्ष प्रजापति के आदर्शो को जीवन में धारण करते हुए समाज को मजबूत करने का आहवान किया।  अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष हरि सिंह,  मुख्य महामंत्री महावीर शास्त्री, राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट भूपेंद्र कुमार चित्तौड़िया; संगठन मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जगदीश प्रजापति, बालकिशन, अजय कुमार, रवि कुमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी का किया अभिनंदन

Image
मुख्य चिकित्सा अधिकारी का किया अभिनंदन  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट :- विकास कुमार  गाजियाबाद:- प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक/ अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने गाजियाबाद के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन का पुष्पगुच्छ देकर के सम्मान किया इस अवसर पर बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि गाजियाबाद के नए सीएमओ अच्छे शल्य चिकित्सक हैं को कोविड के पहले तक गाजियाबाद के संजयनगर संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात रहे हैं। सीएमओ अखिलेश मोहन बहुत ही व्यवहार कुशल चिकित्सको मैं अपना स्थान रखते हैं प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन आपका हार्दिक अभिनंदन स्वागत करती है

सावन के प्रथम सोमवार को श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमडेगा भक्तों का सैलाब

Image
सावन के प्रथम सोमवार को श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमडेगा भक्तों का सैलाब श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से मुलाकात कर पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट :- विकास कुमार गाजियाबादः- सावन मास सोमवार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन मास के पहले सोमवार को ऐतिहासिक दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में लाखों शिवभक्त भगवान दूधेश्वर का जलाभिषंेक करेंगे। जलाभिषेक को लेकर पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मंदिर व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से मुलाकात की व उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर व आसपास के क्षेत्र में भक्तों की सुरक्षा को लेकर महाराजश्री से चर्चा की और उन्हें आश्वासन दिया कि मंदिर व उसके आसपास के पूरे क्षेत्र पर पुलिस की नजर रहेगी और हर भक्त को पूर्ण सुरक्षा प्...

श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से गुरूदीक्षा लेने के श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में लगी रही भक्तों की भीड़

Image
श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से गुरूदीक्षा लेने के श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में लगी रही भक्तों की भीड़  गुरू दीक्षा लेने के लिए कई राज्यों के भक्त मंदिर पहुंचे महाराजश्री बोले, गुरु के बिना किया गया नाम, जाप, भक्ति व दान, धर्म सभी व्यर्थ है हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- गुरू पूर्णिमा का पर्व रविवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूमधाम व श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिर में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से गुरू दीक्षा लेने के लिए दिन भर भक्तों की भीड़ लगी रही। महाराजश्री से गुरू दीक्षा लेने के लिए देश के कई राज्यों से भक्त मंदिर पहंुचे। रविवार को प्रातः 4 बजे भगवान दूधेश्वर व मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं, सभी गुरू मूर्तियों व सिद्ध संतों की समाधियों, भगवान दत्तात्रेय की पूजा-अर्चना हुई। उसके बाद व्यास गददी व श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज की पूजा-अर्चना...

कूड़े का पहाड़ से मुक्ति के लिए एक लाख हस्ताक्षर करने का अभियान हुआ शुरू

Image
कूड़े का पहाड़ से मुक्ति के लिए एक लाख हस्ताक्षर करने का अभियान हुआ शुरू  हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत महन्त मुकेशान्द गिरी वैद्य ने की  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट  गाजियाबादः- पाईप लाईन रोड़ क्षेत्र के भिक्कनपुर-महमूदाबाद गांव में नगर निगम ने डम्पिग ग्राउंड में  कूड़े का पहाड़ बना डाला है। इससे ग्रामीण जनता के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। इससे यहां के लोगों को निजात दिलाने के लिए विकास संघर्ष समिति गाजियाबाद ने हस्ताक्षा अभियान शुरूकिया है। अभियान के तहत 16 गांवों के निवासियों से  एक लाख हस्ताक्षर कराए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में  महन्त मुकेशान्द गिरी वैद्य के प्रथम हस्ताक्षर से हुआ। समिति के सचिव सलेक भईया ने बताया कि प्रत्येक गांव में चार सदस्यीय समिति बनाई गई है, प्रत्येक द्वार पर दस्तक देकर प्रत्येक व्यक्ति से हस्ताक्षर कराएगी। चार अगस्त तक एक लाख हस्ताक्षर कर पांच अगस्त को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर  कूड़े के पहाड़ से मुक्त...

महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य से सैकडों भक्तों ने ली गुरू दीक्षा

Image
महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य से सैकडों भक्तों ने ली गुरू दीक्षा गुरू का जीवन में बहुत अधिक महत्व होता हैः महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट मुरादनगरः- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में गुरूपूर्णिमा का पर्व रविवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। मंदिर के महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य से गुरू दीक्षा लेने के लिए कई शहरांें से श्रद्धालु पधारे।  रविवार को मंदिर में  सुबह 9 बजे सिद्धेश्वर महादेव व मां भगवती का पूजन हुआ। सुबह 10 बजे हवन, सुबह 11 बजे सत्संग व सुबह 11.30 बजे ध्यान हुआ। अपराह्न 12 बजे पादुका पूजन के बाद भक्तों ने महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य की पूजा अर्चन करके उनसे गुरू दीक्षा ली। महंत मुकेशानंद गिरी महाराज वैद्य ने कहा कि गुरू का जीवन में बहुत ही अधिक महत्व होता है। गुरू ही हमारे जीवन से सभी नकारात्मकता को दूर कर हमारे अंदर सकारात्मकता लाता है। हमारा सही मार्गदर्शन कर जीवन में सफलता, सुख-समुद्धि व खुशहाली दिलाता है। परमात्मा से साक्षात्कार भी गुरू ही करा सकता है। अतः हर व्यक्ति को ज...

11 वें जाट युवक युवती परिचय सम्मेलन को 6 अक्टूबर के लिए तय कर समिति सरदारी ने राजकुमार चौधरी को अध्यक्ष व अरूण चौधरी भुल्लन को महामंत्री बना सौंपी कमान

Image
11 वें जाट युवक युवती परिचय सम्मेलन को 6 अक्टूबर के लिए तय कर समिति सरदारी ने राजकुमार चौधरी को अध्यक्ष व अरूण चौधरी भुल्लन को महामंत्री बना सौंपी कमान हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद:- पारिवारिक जाट मिलन युवक युवती परिचय सम्मेलन का अपना अगला कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन कविनगर स्थित एक बैंकट हॉल में किया गया। जाट युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी बैठक के दौरान समिति के लोग अपनी आगामी योजना बनाते हुए। बैठक के दौरान आगामी 6 अक्तूबर 2024 को परिचय सम्मेलन की तिथि के लिए तय किया गया तथा पारिवारिक जाट मिलन युवक युवती परिचय सम्मेलन के बैनर तले यह आयोजन वेव सिटी के एनआर ग्रांड में होना सुनिश्चित किया गया। चौधरी लेखराज सिंह की अध्यक्षता में चली इस बैठक में काफी महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा वार्ता करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजकुमार चौधरी कोट गांव और महामंत्री अरुण चौधरी भुल्लन को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अमरजीत सिंह बिड्डी, कवींद्र चौधरी, प्रताप चौधरी, अजय प्रमुख, राजकुमार चौधरी, मनोज चौधरी, सुनील चौ...

देश भर के आए हिंदू महासभा/संत महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का किया गुरु पूजन,

Image
देश भर के आए हिंदू महासभा/संत महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का किया गुरु पूजन, नई दिल्ली 21 जुलाई अखिल भारत हिंदू महासभा संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का रिपोर्ट:- विकास कुमार  नई दिल्ली केंद्रीय कार्यालय हिंदू महासभा भवन नई दिल्ली पर विशाल भव्य तरीके से से गुरु पूजन अभिनंदन किया गया सबसे पहले प्रातः 8:00 से डॉक्टर इंदिरा तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडे तथा काशी से आए हुए श्रीकांत पांडे जी और केंद्रीय कार्यालय मंत्री पंडित दीपक शास्त्री जी के सात हवन पूजन किया उसके बाद चक्रेश्वर हिंदेश्वर महादेव की पूजन कर आरती हुआ उसके बाद परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का फूल मालाओं से और स्वस्तिवाचन कर मुकुट पहनकर गुरु वंदना और आरती किया गया ईश्वर अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर बीके शर्मा हनुमान जी ने संचालन करते वहां कहा कि हमें गर्व है कि स्वामी चक्रपाणि जी महाराज हम सबके पूज्य गुरुदेव हैं जिन्होंने न सिर्फ आतंकी दाऊद इब्राहिम की गाड़ी का आग लगाए बल्कि राम मंदिर का केस सर्वोच्च न्याया...

श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज व भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कांवड़ परंपरा का विमोचन किया

Image
श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज व भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कांवड़ परंपरा का विमोचन किया पुस्तक का यह पांचवां संस्करण है और इसकी अब तक 5 लाख प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं पुस्तक में दूधेश्वर नाथ मंदिर के इतिहास से लेकर कांवड़ परंपरा की पूर्ण जानकारी मिलेगी  गाजियाबादः- प्राचीनतम सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में बुधवार को विमोचन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने  कावंडियों को समर्पित पुस्तक कांवड़ परंपरा का भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व उनकी पत्नी रितु शर्मा के साथ विमोचन किया। श्रीमहंत नारायण महाराज ने बताया कि सोमवार 22 जुलाई से श्रावण मास शुरू रहा है। इसी के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में प्रत्येक कांवडिये को कांवड़ परम्परा के बारे में जानकारी होना जरूरी है।कावंडियों को समर्पित कावड़ परंपरा पुस्तक का प्रकाशन श्रीमहंत गौरी गिरी दूधेश्वरनाथ मह...

श्री जगन्नाथ पुरी फाउंडेशन जनकपुरी डी ब्लॉक में श्री जगन्नाथ महाप्रभु महोत्सव व श्रीमद भागवत कथा का समापन हुआ

Image
श्री जगन्नाथ पुरी फाउंडेशन जनकपुरी डी ब्लॉक में श्री जगन्नाथ महाप्रभु महोत्सव व श्रीमद भागवत कथा का समापन हुआ राधा नाम संकीर्तन में मुख्य अतिथि श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज रहे   भगवान जगन्नाथ व राधा नाम की गंगा में एक साथ डुबकी लगाने से भक्तों का जीवन धन्य हो गयाः महाराजश्री साध्वी पूनम दीदी ने राधा नाम संकीर्तन से भक्तों को भाव-विभोर किया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट :- विकास कुमार नई दिल्लीः- श्री जगन्नाथ पुरी फाउंडेशन जनकपुरी डी ब्लॉक में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की ऐतिहासिक रथयात्रा एंव महोत्सव, श्रीमद भागवत कथा एंव राधा नाम संकीर्तन का बुधवार को समापन हो गया। मंगलवार को भजन गायिका साध्वी पूनम दीदी व श्री श्याम सांवरियां संकीर्तन मंडल ने श्री राधानाम संकीर्तन किया जिसके मुख्य अतिथि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज रहे। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि भगवान जगन्नाथ भगवान विष्णु के पूर्ण कला अव...

श्रीराम मिलेनियम स्कूल की प्रेहा त्यागी ने शूटिंग प्रतियोगिता में अपने निशानों से जीता दिल

Image
श्रीराम मिलेनियम स्कूल की प्रेहा त्यागी ने शूटिंग प्रतियोगिता में अपने निशानों से जीता दिल  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट नोएडाः- श्रीराम मिलेनियम स्कूल की छात्रा प्रेहा त्यागी ने सीआईएससीई की यूपी और यूके रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रेहा त्यागी ने यूपी और यूके रीजनल शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर.14 गर्ल्स 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में भाग लेते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले प्रेहा अनेक इंटर स्कूल, जनपद स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीत चुकी हैं। प्रेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच वेस्ट ईगल शूटिंग अकैडमी की डायरेक्टर पारूल मलिक व अपने स्कूल को दिया। प्रेहा ने बताया कि अब वे  इंडिया टीम के ट्रायल्स के लिए तैयारी कर रही हैं। श्रीराम मिलेनियम स्कूल की निदेशक उत्तरा सिंह व प्रधानाचार्य मिलेनियम  रमनजीत सिंह नेगी ने प्रेहा को सम्मानित किया।

ऑल स्टॉर्स चैंपियंस गाजियाबाद की लगातार दूसरी जीत

Image
ऑल स्टॉर्स चैंपियंस गाजियाबाद की लगातार दूसरी जीत हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- न्यू क्रिकेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे डिफेंडर्स सीजन 2 में ऑल स्टॉर्स चैंपियंस गाजियाबाद का विजयी अभियान जारी है। टीम ने पिच बनर्स को 86 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऑल स्टॉर्स चैंपियंस गाजियाबाद के 197 रन के जवाब में पिच बनर्स 119 रन ही बना सका। मैच में टॉस पिच बनर्स ने जीता व ऑल स्टॉर्स चैंपियंस गाजियाबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम 20 वें ओवर की अंतिम गेंद पर 197 रन बनाकर आउट हो गई। कैलविन कुशाग्र जैन ने 39 गेंद पर 8 चौकों व दो छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली।  शेटटी ने 16 गेंद पर 4 चौेकों व 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। धीरज त्यागी ने 28 रन का योगदान दिया। कपिल व विशाल बुद्धिराजा ने 3-3 तथा वारिस ने 2 विकेट लिए। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पिच बनर्स 14.1 ओवर में 119 रन पर आउट हो गया। नवीन चौधरी व जस ने 30-30 रन का योगदान दिया। अंकुश सिंह ने 4 व शेटटी ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्श...

एकलव्य शूटिंग एकेडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया

Image
एकलव्य शूटिंग एकेडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया पवन यादव ने शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट गाजियाबादः- एकलव्य शूटिंग एकेडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल के निशानेबाजों   ने दिल्ली में आयोजित हुई 47 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढाया। जनपद के प्रतिभाशाली निशानेबाज पवन यादव ने दो पदक जीते। पांच निशानेबाज आल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गए। कोच रहीस मलिक ने बताया कि 47 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप  का आयोजन 5 जुलाई से 14 जुलाई तक दिल्ली में हुआ। निशानेबाज पवन यादव ने .32 बोर सेंटर फायर पिस्टल 25 मीटर आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में 569 का स्कोर बनाकर कांस्य व व .22 बोर 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में 566 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। सभी निशानेबाजों का एकेडमी पहुंचने पर भागीरथ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनादि सुकुल व भागीरथ सेवा संस्थान के डायरेक्टर अमिताभ सुकुल...