Posts

Showing posts from May, 2025

बद्रीनाथ धाम में शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा आयोजित भागवत कथा के अंतिम दिन राजा परीक्षित को मोक्ष मिलने के प्रसंग ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया

Image
भागवत कथा ऐसा अमृत है, जिसका रसास्वादन करने को देवता भी तरसते हैंः कथा व्यास अभिषेक भाई बद्रीनाथ धाम में शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा आयोजित भागवत कथा के अंतिम दिन राजा परीक्षित को मोक्ष मिलने के प्रसंग ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया शहर विधायक संजीव शर्मा व उनकी पत्नी ऋतु शर्मा एवं आशीष और रूबी अग्रवाल ने विश्व कल्याण की कामना से हवन में आहुति दी हवन के बाद भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  बद्रीनाथ धामः- शहर विधायक संजीव शर्मा व उनकी पत्नी ऋतु शर्मा एवं आशीष और रूबी अग्रवाल द्वारा शिव बद्रिका धाम बद्रीनाथ में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ने शनिवार को विश्राम लिया। कथा व्यास अभिषेक भाई जी बालाजी धाम आश्रम आगरा ने अंतिम दिन राजा परीक्षित को भागवत कथा श्रवण करने से मोक्ष प्राप्त होने के प्रसंग का वर्णन कर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कथा के बाद हवन का आयोजन हुआ जिसमें शहर विधायक संजीव शर्मा व उनकी पत्नी ऋतु शर्मा एवं आशीष और रूबी अग्रवाल ने विश्व कल्याण व सभी के सुख-समृद्धि की कामना से आहुति दी। हवन...

इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी ने छबील लगाकर राहगीरों को राहत प्रदान की

Image
इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी ने छबील लगाकर राहगीरों को राहत प्रदान की हलचल इंडिया लाइव न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट   ग्रेटर नोएडा :  ग्रेनो वेस्ट की प्रमुख सोसायटी इरोज़ सम्पूर्णम में रहने वाले लोगों ने गर्मी के मौसम में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए एक सराहनीय पहल की है. सोसायटी के निवासियों ने एक छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाया और उन्हें गर्मी से राहत प्रदान की। इस छबील में पानी की बोतलें और अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए। सोसायटी के निवासियों ने स्वयंसेवी रूप से इस छबील का संचालन किया और राहगीरों को पानी पिलाया।    छबील में पानी पीने वाले राहगीरों ने सोसायटी के निवासियों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह की पहल से उन्हें बहुत राहत मिली है। राहगीरों ने सोसायटी के निवासियों को धन्यवाद दिया और उनकी इस पहल को प्रेरणादायक बताया।     इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी के निवासियों की यह पहल न केवल राहगीरों के लिए मददगार साबित हुई, बल्कि यह समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी दर्शाती है। सोसायटी के निवासियों ने ...

गोवर्धन लीला से प्रेरणा लेकर हम सभी को प्रकृति का सम्मान व आभार व्यक्त करना चाहिएः विधायक संजीव शर्मा

Image
गोवर्धन महाराज भगवान श्रीकृष्ण का ही साक्षात स्वरूप हैंः कथा व्यास अभिषेक भाई गोवर्धन लीला से प्रेरणा लेकर हम सभी को प्रकृति का सम्मान व आभार व्यक्त करना चाहिएः विधायक संजीव शर्मा  हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट विकास कुमार  बद्रीनाथ धामः- शहर विधायक संजीव शर्मा व उनकी पत्नी ऋतु शर्मा एवं आशीष और रूबी अग्रवाल द्वारा  शिव बद्रिका धाम बद्रीनाथ में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा हुई। कथा श्रवण करने के लिए देश भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान गोवर्धन के जयकारों से उन्होंने बद्रीनाथ धाम को गुंजायमान कर दिया। कथा व्यास अभिषेक भाई जी बालाजी धाम आश्रम आगरा ने कहा कि गोवर्धन महाराज भगवान श्रीकृष्ण का ही साक्षात स्वरूप है। यही कारण है कि गोवर्धन महाराज की पूजा करने से ही कष्ट-रोग-बाधा दूर होती है और सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं व जीवन में हमेशा सुख-समद्धि व खुशहाली बनी रहती है। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अहंकार समाप्त करने व हमें प्रकृति का महत्व बताने के लिए गोवर्धन लीला की थी। अभिषेक भाई ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ...

बाल भारती पब्लिक स्कूल ने ग्रोसरी स्कूल को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

Image
बाल भारती पब्लिक स्कूल ने ग्रोसरी स्कूल को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता हलचल इंडिया लाइव न्यूज़   रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- तालकटोरा स्टेडियम में नेशनल यूथ गेम्स का आयोजन हुआ। गेम्स के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बाल भारती पब्लिक स्कूल व ग्रोसरी स्कूल के बीच खेला गया। बाल भारती पब्लिक स्कूल ने 26 रन की जीत के साथ टूर्नामेंट जीत लिया। स्कूल के क्रिकेट कोच अनीस मलिक ने बताया कि फाइनल 10 ओवर का था। बाल भारती पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में  2 विकेट पर 68 रन बनाए। आर्यन ने 24 रन व अद्विक ने 18 रन बनाए।  रियांश 19 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में ग्रोसरी स्कूल 10 ओवर में 6 विकेट पर 42 रन ही बना पाया और फाइनल 26 से हार गया। बाल भारती पब्लिक स्कूल ने फाइनल में 26 रन की जीत क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। यश ने 14 व पार्थ ने 10 रन का योगदान दिया। अद्विक ने 2 विकेट, अर्जुन सिद्धार्थ, राजवंश व रघु ने एक-एक विकेट लिया। बाल भारती पब्लिक स्कूल की टीम विजेता बनकर स्कूल पहुंची तो टीम के सम्मान में समारोह का...

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया

Image
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्टिपल वैशाली के सहयोग से  तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में स्कूल के कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। अतः बच्चों का स्वस्थ रहना जरूरी है। बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो शिक्षा ही नहीं खेल व अन्य सभी क्षेत्रों में भी सफलता का परचम लहरा सकेंगे और अपने देश को पुनः विकास के शिखर तक पहुंचा सकेंगे। बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल निरंतर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता आ रहा है और आगे भी कराता रहेगा। शिविर में बच्चों के कान.गले व दांतों की जांच की गई। साथ ही बेसिक लाइफ सपोर्ट के तहत हार्ट अटैक आने, सांस लेने में तकलीफ आदि आपातकालीन स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण भी...

शहर विधायक संजीव शर्मा व उनकी पत्नी ऋतु शर्मा एवं आशीष अग्रवाल और रूबी अग्रवाल द्वारा बद्रीनाथ धाम में आयोजित भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव हुआ

Image
शहर विधायक संजीव शर्मा व उनकी पत्नी ऋतु शर्मा एवं आशीष अग्रवाल और रूबी अग्रवाल द्वारा बद्रीनाथ धाम में आयोजित भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव हुआ  कथा व्यास अभिषेक भाई ने कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का श्रवण करा भक्तों को मोहित किया हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबाद :- शहर विधायक संजीव शर्मा व उनकी पत्नी ऋतु शर्मा एवं आशीष और रूबी अग्रवाल द्वारा शिव बद्रिका धाम बद्रीनाथ में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। 25 मई से प्रारंभ हुई भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव हुआ तो बद्रीनाथ धाम भगवान कृष्ण के जयकार से गूंज उठा। कथा व्यास अभिषेक भाई जी बालाजी धाम आश्रम आगरा ने कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया तो हर कोई भाव विभोर हो गया। कथा व्यास अभिषेक भाई ने कहा कि भगवान कृष्ण ने धर्म और न्याय की रक्षा के लिए अवतार लिया। उनकी हर बाल लीला युगों योगों तक सभी को मोहित करती रहेगी और जीवन रूपी भव सागर से पार उतारती रहेगी। उन्होंने भजनों से भगवान के जनम की बधाई दी जिन पर भक्त घंटों झूमते रहे। विधायक संजीव शर्मा न...

बागवाली कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर में भगवान खाटू श्याम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूमधाम से की गयी

Image
बागवाली कॉलोनी के शिव शक्ति मंदिर में भगवान खाटू श्याम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूमधाम से की गयी हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाज़ियाबाद:- बी ब्लॉक बाग वाली कॉलोनी के श्री शिव शक्ति मंदिर में 23 मई से 25 मई 2025 तक श्री खाटू श्याम मूर्ति स्थापना के पावन उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथा वाचक आचार्य बृजेश गौड जी ने बताया कि यह कथा पूरे भारतवर्ष में पहली बार शास्त्री नगर के श्री शिव शक्ति मंदिर में की गई है जिसमें खाटू श्याम जी की जन्म से लेकर के खाटू श्याम नाम पूजन और कलयुग में खाटू श्याम की पूजा होने तक की समस्त कथाओ का एक-एक करके वर्णन किया गया और उन्होंने बताया की यह कथा गोयल परिवार से अनीता गोयल जी के सुपुत्रों ने अपने पिता  हरिओम गोयल  के पावन पुण्य स्मृति में भगवान श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापना बाग वाली कॉलोनी के श्री शिव शक्ति मंदिर में विधिवत कराई जिसमें श्री खाटू श्याम कथा का आयोजन भी किया गया और आचार्य बृजेश गौड  ने भगवान श्री खाटू श्याम जी की कथा में खाटू श्याम जी का सुंदर-सुंदर ...

विलियम जूनियर हाईस्कूल में समर कैंप हुआ शुरू

Image
विलियम जूनियर हाईस्कूल में समर कैंप हुआ शुरू हलचल इंडिया लाइव न्यूज़  रिपोर्ट:- विकास कुमार  गाजियाबादः- वसुंधरा स्थित विलियम जूनियर हाईस्कूल में 24 दिवसीय समर कैंप शुरू हो गया। कैंप का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य नेहा डबास व प्रबंधक अशोक त्यागी ने किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नेहा डबास ने कहा कि समर कैंप से बच्चों को गर्मियों की छुटिटयों का सदुपयोग होता है। समर कैंप में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने से उनका आत्मविश्वास बढता है, जिससे जीवन की हर चुनौती पर विजय प्राप्त कर अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलती है। प्रबंधक अशोक त्यागी ने कहा कि समर कैंप में बच्चों को अपनी रूचि के अनुरूप गतिविधि में भाग लेने का मौका मिलता है, जिससे उनकी प्रतिभा निखरती है। साथ ही उनका उत्साह बढता है और स्कूल खुलने पर पूरे मन से शिक्षा प्राप्त कर आगे बढते हैं। समर कैंप में बच्चे पेंटिंग, बेकार वस्तुओं से उपयोग वस्तुएं बनाना, डांस, योगा सीखने के साथ अनेक प्रकार के खेलों में भी भाग ले रहे हैं। स्कूल की अंशु शर्मा शबनम सैफी, शिवानी, निक्की गौतम आदि शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।